क्या लक्ष्य संग नई फिल्म बना रहे हैं संदीप रेड्डी वांगा? करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

संदीप रेड्डी वांगा, फोटो- फेसबूक

Sandeep Reddy Vanga Upcoming Movie: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब करण जौहर के साथ मिलकर एक नया धमाका करने वाले हैं. इस नई फिल्म में उभरते हुए एक्शन स्टार लक्ष्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Sandeep Reddy Vanga Upcoming Movie: ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब एक नए प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं. इस फिल्म में वह यंग एक्टर लक्ष्य के साथ काम करने जा रहे हैं. इस खबर की जानकारी प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके दी है. उन्होंने संदीप और लक्ष्य की एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद से ही फैंस इस नई जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

एक्शन का दिखेगा जबरदस्त डोज

करण जौहर ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि, ‘यहां क्या होने वाला है?’ साथ ही शेयर की गई पोस्ट पर लिखा था, ‘सिनेमा फिर से डेंजरस होने वाला है’ इसका मतलब है कि यह फिल्म भी संदीप रेड्डी वांगा के सिग्नेचर स्टाइल यानी भरपूर एक्शन और रोमांच से सजी होगी. हालांकि फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है. एक्टर लक्ष्य ने भी फिल्म ‘किल’ में अपने एक्शन से सबका दिल जीता था. अब इन दोनों का साथ आना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

यहां देखे करण जौहर का स्टोरी पोस्ट

अभी इन फिल्मों में बिजी हैं संदीप और करण

संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल प्रभास के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ की तैयारी कर रहे हैं. वहीं करण जौहर भी कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि लक्ष्य के साथ आने वाली इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म एक्शन के शौकीनों के लिए बेहद खास होने वाली है.

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में दिखेगा जैकी श्रॉफ का अनोखा अंदाज’, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola