'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में दिखेगा जैकी श्रॉफ का अनोखा अंदाज', इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

जैकी श्राॉफ अपकमिंग मूवी, फोटो - इंस्टाग्राम

Jackie Shroff upcoming Movie: जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है. आइए आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी खास बातें.

विज्ञापन

Jackie Shroff upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इस बार जैकी श्रॉफ न तो विलेन बन रहे हैं और न ही कोई साधारण हीरो, बल्कि वह एक अनोखे सुपरहीरो के रूप में स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. अब फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है.

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

जैकी श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म की तारीख सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. जी स्टूडियोज और आमदावाद फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा में सुपरहीरो की कहानी को एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने वाली है.

कैसी होगी फिल्म की कहानी ?

इस फिल्म के टीजर में एक छोटे बच्चे की सपनों वाली दुनिया दिखाई गई है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक दादा और पोते का प्यारा रिश्ता, अचानक एक जादुई सुपरहीरो के सफर में बदल जाता है. इस फिल्म में आपको सिर्फ दिल छू लेने वाली बातें ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा. साथ ही कहानी में एलियंस और कुछ रहस्यमयी घटनाएं भी दिखाई जाएंगी, जो फिल्म को और भी मजेदार और रोमांचक बना देंगी.

फिल्म पर जैकी श्रॉफ ने क्या कहा ?

फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा, द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के जरिए हम हर बच्चे का सपना दिखाना चाहते हैं. अगर इंसान दिल से हमेशा जवान रहे और 90 साल की उम्र तक मजबूत बना रहे, वही असली सुपरहीरो है. बच्चों के सपने हमेशा सबसे जरूरी होने चाहिए.’

फिल्म में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी और शरत सक्सेना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार और सहर्ष शुक्ला जैसे कलाकार भी कहानी को दिलचस्प बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: फिर लौटेंगे तारा सिंह- सकीना, अमीषा पटेल ने कंफर्म की ‘गदर 3’, बोलीं- 500 करोड़ से कम की उम्मीद नहीं

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola