18वें दिन ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई हुई सुस्त, लाखों में सिमटा कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो कलेक्शन , फोटो – X

Pati Patni Aur Woh Do Collection: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में 18वें दिन भारी कमी देखने को मिली है. शनिवार और रविवार को ठीक-ठाक बिजनेस करने के बाद अब फिल्म लाखों में सिमट कर रह गई.

विज्ञापन

Pati Patni Aur Woh Do Collection: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड पर तो थोड़ी बेहतर कमाई की थी, लेकिन जैसे ही सोमवार का कामकाजी दिन शुरू हुआ, इसका बिजनेस काफी ठंडा पड़ गया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई है और अब यह लाखों में सिमट कर रह गई है.

विज्ञापन

जानें 18वें दिन की कमाई

Sacnilk की आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने 18वें दिन यानी सोमबार को भारत में केवल 80 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 17वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है. आपको बता दें कि देश भर के सिनेमाघरों में यह फिल्म अभी भी 2,707 शोज पर चल रही है और सोमवार को इसे देखने के लिए थिएटरों में केवल 11.81 प्रतिशत दर्शक ही पहुंचे.

भारत में फिल्म की कुल कमाई

इस नई कमाई को मिलाकर आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 47.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगर टैक्स मिलाकर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो भारत में यह आंकड़ा 56.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, लेकिन उसके बाद से इसकी रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है.

विदेशों में कितनी हुई कमाई ?

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ यह फिल्म विदेशों में भी रिलीज हुई है. विदेशों से इस फिल्म को अब तक कुल 7.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है. अगर हम भारत और विदेश दोनों जगहों की कुल कलेक्शन को जोड़ दें, तो इस फिल्म का पूरी दुनिया में कुल ग्रॉस कलेक्शन 64.35 करोड़ रुपये हो चुका है.

फिल्म के बारे में

यह फिल्म साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का दूसरा पार्ट है, लेकिन इसकी कहानी और कलाकार बिल्कुल नए हैं. फिल्म की कहानी प्रयागराज के एक शादीशुदा जोड़े की है, जिनकी जिंदगी में एक गलत फैसले की वजह से बहुत सी गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: वीकेंड खत्म होते ही लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल, 11वें दिन दिखी गिरावट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola