मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई, जानिए कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है, फोटो – इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office collection day 4: वरुण धवन की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी है. साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों से कड़े मुकाबले के बीच यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है.

विज्ञापन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office collection day 4: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस हल्की-फुल्की फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में तो बढ़िया प्रदर्शन किया था. इसके बाद वर्किंग डे यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है.

विज्ञापन

चौथे दिन इतना रहा कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले गिरावट देखी गई है. वर्किंग डे होने की वजह से थिएटर्स में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही. सोमवार को देश भर के 7,835 शोज से फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस नए कलेक्शन को मिलाकर अब भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 27.50 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं टैक्स और बाकी चीजें जोड़कर भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 32.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

दुनिया भर में फिल्म ने पार किया नया आंकड़ा

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी इस फिल्म को देखने लोग पहुंच रहे हैं. चौथे दिन इस फिल्म ने विदेशी मार्केट से 1 करोड़ रुपये की कमाई की, हालांकि यह कमाई बहुत बड़ी नहीं है. इसी के साथ फिल्म का कुल इंटरनेशनल कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये हो गया है. अगर भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को मिला दिया जाए, तो यह फिल्म दुनिया भर में अब तक 42.43 करोड़ रुपये का टोटल ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.

इन बड़ी फिल्मों से मिल रही है कड़ी टक्कर

इस फिल्म को बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ और साउथ सुपरस्टार राम चरण की बड़ी फिल्म ‘पेड्डी’ से टक्कर म्ल रहा है. इन सभी फिल्मों के बीच वरुण की फिल्म अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है.

फिल्म के बारे में

यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज हुई थी. इसमें मुख्य कलाकारों के साथ जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, कुब्रा सैत और चंकी पांडे जैसे कई सितारे भी कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं. सोमवार को भले ही कमाई कम हुई हो, लेकिन हाल ही में आई दूसरी कॉमेडी फिल्मों के मुकाबले इसकी पकड़ बेहतर है.

यह भी पढ़ें: राम चरण की ‘पेड्डी’ का जलवा जारी, 5वें दिन भी सिनेमाघरों में दिखा क्रेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola