Bandar Teaser: डिस्को अवतार में छा गए बॉबी देओल, बंदर का टीजर देख हो जाएंगे हैरान

बंदर टीजर
Bandar Teaser: बॉबी देओल फिल्म बंदर से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. उनकी मूवी का टीजर जारी हो गया है. जिसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहा है.
Bandar Teaser: अनुराग कश्यप की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ का बीते दिनों फर्स्ट पोस्टर सामने आया था. जिसमें बॉबी देओल 90 दशक के रॉकस्टार वाले लुक में दिखाई दिए थे. निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स की ओर से निर्मित और जी स्टूडियोज की ओर से समर्थित इस फिल्म का अब टीजर जारी कर दिया गया है.
बंदर का टीजर आउट
टीजर की शुरुआत बॉबी देओल से होती है, जो डिस्को डांसर के लुक में नजर आते हैं. उन्होंने चमकीले कपड़े और चश्मा लगाकर रखा है. साथ ही स्टाइल में गिटार बजाते हुए ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ गाते हैं. बाद में कहानी एक अजीबो-गरीब मोड़ लेता है, जब उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर जाया जाता है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले सहित कई दमदार कलाकार हैं.
बंदर फिल्म के बारे में
बंदर फिल्म की दिलचस्प कड़ी इसकी लेखन टीम है. बंदर की स्क्रिप्ट सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों के लिए मशहूर जोड़ी हैं. अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित, निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स की ओर से निर्मित और जी स्टूडियोज की ओर से समर्थित, बंदर 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










