Sohrai Painting : झारखंड के बोकारो में रंग अविरल कार्यक्रम का आयोजन, पारंपरिक सोहराई चित्रकला का रंग बिखेरेंगे कलाकार

Sohrai Painting, Bokaro News, बोकारो (सुनील तिवारी) : हिंदी पट्टी में सांस्कृतिक साक्षरता की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देनेवाली संस्था ‘इंडिया टेलिंग’ की ओर से ओएनजीसी-बोकारो और बोकारो पब्लिक स्कूल-सेक्टर 03 के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मुक्ताकाश कला-शिविर सह कार्यशाला ‘रंग अविरल’ 16 जनवरी 2021 को आयोजित होगा. कला-शिविर में झारखंड के प्रतिष्ठित वरिष्ठ व युवा समकालीन कलाकारों के साथ-साथ सोहराई के प्रतिष्ठित पारंपरिक कलाकार भी अपनी भागीदारी देंगे.

बोकारो पब्लिक स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव के साथ हुई बैठक के बाद कला-शिविर ‘रंग अविरल’ के क्यूरेटर और ‘धनबाद आर्ट फेयर’ के संस्थापक निदेशक अभिषेक कश्यप ने गुरूवार को बताया : कला-शिविर में वरिष्ठ कलाकार देबज्योति सरकार, सुब्रता रॉय चौधरी के साथ-साथ अनिल कुमार गोप, अमिताभ चटर्जी, अनिता कुमारी, कामिनी कांत, प्रणव भट्टाचार्य व बबलू कुमार निषाद सरीखे युवा कलाकार भी अपनी भागीदारी दे रहे हैं.
श्री अभिषेक ने बताया कि पारंपरिक सोहराई चित्रकला के प्रतिष्ठित कलाकार पुतली गंझू, मालो देवी, अनिता देवी व अलका कला-शिविर में खास तौर से आमंत्रित किये गये हैं. मुंबई में रह रही बोकारो की चर्चित युवा कलाकार गीता शर्मा कला-शिविर में बतौर अतिथि कलाकार अपनी भागीदारी देंगी. बोकारो के वरिष्ठ कलाकार सुनील कुमार कलाकार के साथ-साथ इस बार क्यूरेटर की भूमिका में भी रहेंगे. कला-शिविर ‘रंग-अविरल’ में सृजित कलाकृतियां पूर्वी भारत के इकलौते और प्रतिष्ठित कला मेला ‘धनबाद आर्ट फेयर’ में प्रदर्शित की जायेंगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए