ePaper

झारखंड के बोकारो में शौच के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या करने की कोशिश, गिरफ्तार आरोपी को जेल

Updated at : 25 Dec 2020 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के बोकारो में शौच के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म, गला दबाकर हत्या करने की कोशिश, गिरफ्तार आरोपी को जेल

महुआटांड़ (बेरमो) : बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जहरलौंग (कंडेर) में शौच के लिए निकली नाबालिग (14) के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. घटना गुरुवार की सुबह की है. इसकी सूचना मिलते ही दुष्कर्म के अभियुक्त ब्रह्मदेव मुंडा (30) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. आज शुक्रवार को महुआटांड़ पुलिस ने इसे जेल भेज दिया. आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर जान लेने की भी कोशिश की. इस कारण वह घटनास्थल पर काफी देर बेहोश पड़ी रही. पीड़िता जब घर वापस नहीं लौटी, तो खोजबीन करने पर पीड़िता की जानकारी मिली.

बोकारो के महुआटांड़ थाना में इस मामले में कांड संख्या 54/20 के तहत आईपीसी की धारा 341, 323, 325, 307, 376(3) और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग गुरुवार की सुबह शौच के लिये घर से निकली थी. तभी मौका पाकर गांव के ही 30 वर्षीय ब्रह्मदेव मुंडा ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट भी की और ईंट से माथे पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया. गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया गया. इस कारण वह वहां बेहोश पड़ी रही.

Also Read: Human Trafficking : नौकरी का झांसा देकर नाबालिग व महिला को दिल्ली ले जा रही मानव तस्कर गिरफ्तार

जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे खोजने निकली, तब घटना का खुलासा हुआ. आनन-फानन में परिजन पीड़ित को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ गये, जहां से उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. यहां पीड़ित का इलाज चल रहा है. इसके पहले रामगढ़ पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया. इधर, सूचना पर महुआटांड़ थाना प्रभारी नीरज कुमार की अगुवाई में जहरलौंग से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त ब्रह्मदेव मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को अभियुक्त को बोकारो ले जाया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया.

Also Read: झारखंड के चतरा में ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, चपेट में आये लूडो खेल रहे ट्रक ड्राइवर, चार जख्मी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola