ePaper

पारिवारिक विवाद में बोकारो के नावाडीह में पति ने पत्नी पर फेंके तेजाब, शरीर का 40 फीसदी हिस्सा जला

Updated at : 20 Sep 2021 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में बोकारो के नावाडीह में पति ने पत्नी पर फेंके तेजाब, शरीर का 40 फीसदी हिस्सा जला

पारिवारिक विवाद में बोकारो के नावाडीह में एक पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब फेंकने से पत्नी का शरीर 40 फीसदी जल गया. पुलिस ने पीड़िता के पति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (नावाडीह, बोकारो) : झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में एक शक्की पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. घटना में महिला बुरी तरह झुलस गयी. पुलिस ने पीड़िता सुमन देवी के पति संजय स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, तेजाब से झुलसी पीड़िता सुमन को लेकर उसके ससुर पीतांबर महतो नावाडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉ अमरजीत शर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो के सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया.

इस संबंध में डॉ शर्मा ने बताया कि महिला का चेहरा सहित शरीर का करीब 40 फीसदी हिस्सा जल गया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर नावाडीह थाना के सहायक अवर निरीक्षक याकूब अंसारी हॉस्पिटल पहुंचे. यहां पहुंच कर पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली.

Also Read: Indian Railways News : रांची- देवघर इंटरसिटी व हटिया- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को अब तक नहीं मिली हरी झंडी
दो साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार आभूषण बनाने का कार्य करता है. उसका विवाह दो साल पहले परसाबाद की सुमन देवी के साथ हुआ था. संजय हमेशा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इस बात को लेकर कई बार नोक-झोंक भी हो चुकी है. रविवार देर शाम किसी बात पर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गयी. बात बढ़ने पर संजय ने गुस्से में दुकान में जेवरात बनाने के लिए रखा तेजाब उठाकर पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया. इससे वो बुरी तरह से झुलस गयी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola