ePaper

रॉयल एनफील्ड बुलेट के इस पार्ट को तेजी से चुराते हैं चोर, पुलिस भी खा जाती है धोखा, PHOTO देखें

Updated at : 04 Nov 2023 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड बुलेट के इस पार्ट को तेजी से चुराते हैं चोर, पुलिस भी खा जाती है धोखा, PHOTO देखें

रॉयल एनफील्ड बुलेट की बैटरी आसानी से चोरी हो जाती है. इसे उड़ाने में उन्हें ज्यादा टाइम नहीं लगता. यही कारण है कि चोरों के निशाने पर बुलेट की बैटरी रहती है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : अगर आपके पास रॉयल एनफील्ड की बुलेट मोटरसाइकिल है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. इसका कारण यह है कि चोरों की नजर बुलेट पर हमेशा बनी रहती है. वैसे तो गाड़ी चुराने वाले चोर किसी भी गाड़ी पर हाथ साफ कर देते हैं, लेकिन बुलेट चूंकि भारत में ‘शान की सवारी’ मानी जाती है. इसलिए, चोरों की नजर इस पर अधिक बनी रहती है. सबसे बड़ी बात यह है कि चोर इसके विशेष पार्ट्स पर खास नजर बनाए रहते हैं. इसका कारण यह बताया जा रहा है कि इसका हरेक पार्ट काफी मजबूत, टिकाऊ और कीमती होता है. यहां तक कि चोर इसके पार्ट्स को इतनी तेजी से चुराते हैं कि कई बार पुलिस भी चकमा खा जाती है. बताया यह भी जाता है कि चोर इसकी बैटरी को पलक झपकते तेजी से चुरा लेते हैं.

undefined

मीडिया की एक रिपोर्ट की मानें, तो रॉयल एनफील्ड बुलेट की बैटरी आसानी से चोरी हो जाती है. इसे उड़ाने में उन्हें ज्यादा टाइम नहीं लगता. यही कारण है कि चोरों के निशाने पर बुलेट की बैटरी रहती है. रिपोर्ट में यह भी बताया जाता है कि बुलेट की बैटरी ज्यादा टिकाऊ और मजबूत होती है.

undefined

खबर तो यह भी है कि चोर बुलेट की बैटरी को इतनी तेजी से चुराते हैं कि कई बार पुलिस भी चकमा खा जाती है. इसका एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रॉयल एनफील्ड बुलेट में लगी बैटरी पैनल को खोलना काफी आसान होता है. ये किसी भी चाबी से झट से खुल जाती है. इसलिए चोर इसे आसानीपूर्वक चुरा लेते हैं.

undefined

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रॉयल एनफील्ड की बुलेट का पैनल खुलते ही बैटरी दिखाई देने लगती है. पैनल में बैटरी रबर के चौड़े बैंड से कसी होती है, जो आसानी से खुल जाती है. बताया यह भी जाता है कि पैनल खुलते ही कोई बच्चा भी इसे आसानी से निकाल सकता है. आपको बता दें कि बुलेट के बैटरी पैनल का लॉक प्लास्टिक का होता है. जोर से झटका देते ही इसका लॉक टूट जाता है.

Also Read: OLA-एथर को आउट कर देगा TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर, दमदार इंजन, पावरफुल मोटर
undefined

रिपोर्ट में रॉयल एनफील्ड की बुलेट की बैटरी को चोरी होने से बचाने का उपाय भी बताया गया है. बताया यह जा रहा है कि अगर आपको अपनी बुलेट की बैटरी को बचाना है, तो उसे लोहे की एक पट्टी से वेल्ड करके उसे बोल्ट से कस दीजिए. ऐसा करने से उसे खोलना आसान नहीं होगा और ऐसा करने पर आपकी बुलेट की बैटरी चोरी होने से बच जाएगी. वेल्डिंग करवाने से बैटरी पैनल में लगे प्लास्टिक का लॉक टूटने के बावजूद चोर उसे आसानी से नहीं खोल पाएंगे.

Also Read: रतन टाटा ने गरीबों को दिया दिवाली गिफ्ट, अब हर कोई खरीद सकेगा Electric Car, जानें कौन सी है कार
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola