राजद नेता उदय नारायण ने सीएम पर साधा निशाना, कहा- अभी बिहार में लंगड़ी सरकार, तेजस्वी खुलकर नहीं ले रहे फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2023 2:43 AM
महागठबंधन के दो बड़े घटक दल जदयू व राजद के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. सीएम के खिलाफ शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की बयानबाजी के बाद एक और राजद नेता पूर्व विस अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
महागठबंधन के दो बड़े घटक दल जदयू व राजद के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की बयानबाजी के बाद एक और राजद नेता पूर्व विस अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने बिहार की मौजूदा सरकार को लंगड़ी सरकार करार दिया. यहां तक कह दिया कि मौजूदा सरकार में बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव की एक नहीं चलती है. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजद नेता उदय नारायण चौधरी जमुई जिले के सिमुलतला में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक भेंटवार्ता कर रहे थे.
जमुई से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे चौधरी
आगामी लोकसभा चुनाव में उदय नारायण चौधरी राजद के कोटे से जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इसी सिलसिले में वे जमुई के सिमुलतला पहुंचे थे. जहां उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की. इस दौरान सिमुलतला को प्रखंड का दर्जा दिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो कहते हैं, वह करते हैं. लेकिन बिहार की मौजूदा सरकार लंगड़ी सरकार है. इस सरकार में तेजस्वी यादव फैसले नहीं ले रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब तेजस्वी यादव पूर्णरूपेण सरकार के मुखिया बनेंगे, तब वे अपने वादों को पूरा कर पायेंगे. अभी की सरकार में नीतीश कुमार ही फैसले लेते हैं. गौरतलब है कि जदयू के खिलाफ राजद के नेता एक-एक कर बयानबाजी कर रहे हैं. ऐसे में अब एक और राजद नेता का नाम इस बयानबाजी में जुट गया है. इस कारण महागठबंधन की राजनीति एक बार फिर से गरमा गयी है. वहीं विपक्ष को जदयू पर हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










