ePaper

Republic Day 2021: बिहार के IG, DIG और SP सहित 18 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर मिला अवार्ड, यहां देखिये पूरी सूची

Updated at : 25 Jan 2021 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Republic Day 2021: बिहार के IG, DIG और SP सहित 18 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर मिला अवार्ड, यहां देखिये पूरी सूची

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस (26 January) पर बिहार के 18 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें से पांच पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे. विशिष्‍ट सेवा के लिए दो जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (Police Medal) पुरस्कार दिए जाएंगे.

विज्ञापन

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर बिहार के 18 वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें से पांच पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगेय. विशिष्‍ट सेवा के लिए दो जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिए जाएंगे. इसके अलावा मेधावी सेवा के लिए 11 जवानों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा.

इन्हें मिलेगा वीरता पदक

1. वीरेंद्र कुमार मेघावी, पुलिस निरीक्षक विशेष कार्यबल, पटना

2. प्रदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक विशेष कार्य बल, पटना

3. धनराज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विशेष कार्यबल, पटना

4. उत्तम कुमार, सिपाही विशेष कार्यबल, पटना

5. धर्मेंद्र कुमार, सिपाही विशेष कार्यबल, पटना

इन्हें सराहनीय कार्य पदक

1. राकेश राठी, आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र गया, वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय

2. राजीव रंजन, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, अरवल

3. विजय प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त नागरिक सुरक्षा

4. सुशांत कुमार सरोज. आईपीएस. पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर वर्तमान पुलिस अधीक्षक नवगछिया

5. अमरकांत चौबे, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय मधेपुरा

6. अभय नारायण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सह प्रभारी

7. अलय वत्स, पुलिस निरीक्षक, विशेष कार्य बल

8. ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग

9. गिरींद्र मोहन मिश्रा, हवलदार. अपराध अनुसंधान विभाग

10. अनिल लिंबू, हवलदार, बिहार सैन्य पुलिस

11. कामिनी देवी, सिपाही जमुई, जिला बल

इन्हें मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक

1. राजेश त्रिपाठी, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार, बिहार पुलिस मुख्यालय पटना

2. मोहम्मद अब्दुल मन्नान अवर निरीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना

Also Read: Republic Day 2021: चार पीढ़ी से तिरंगे पर अशोक चक्र छाप रहा मो. शमीम का परिवार, कहते हैं- हम भारत मां के लाल हैं…

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन