ePaper

Patna Murder Case: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा, रोडरेज का मामला सामने आया,दो माह से कर रहा था रेकी

Updated at : 03 Feb 2021 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Murder Case: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा, रोडरेज का मामला सामने आया,दो माह से कर रहा था रेकी

Patna Murder Case: इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के पटना एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर (Patna Airport Station Head) रूपेश सिंह हत्याकांड (Rupesh singh Murder Case) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. आज पटना पुलिस (Patna police) ने इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

Patna Murder Case: इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के पटना एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर (Patna Airport Station Head) रूपेश सिंह हत्याकांड (Rupesh singh Murder Case) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. आज पटना पुलिस (Patna police) ने इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है.

पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हत्याकांड का कारण बता रहे हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, रूपेश की हत्‍या रोडरेज को लेकर हुई थी. एसएसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसआईटी, सीआईडी और एफएसएल की टीम लगातार काम कर रही थी.

20 दिन की जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को मंगलवार को ही दबोचा है. हत्याकांड को अपाचे और पल्सर बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अंजाम दिया था. एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड को रोडरेज मामले के कारण अंजाम दिया गया. एसएसपी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि नंवबर में छठ के आसपास राजवंशी नगर से पहले रूपेश की कार की टक्कर उसके बाइक से हुई थी. उस वक्त दोनों में बहस हुई थी और मारपीट की नौबत आ गयी थी. तभी से आरोपी ने रूपेश की कार का पीछा करना शुरू कर दिया था.

12 जनवरी को उसने अपने तीन साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ऋतुराज को इस वारदात से पहले ये मालूम नहीं था कि रूपेश कौन है. हत्याकांड के अगले दिन अखबारों के माध्यम से उसे पता चला कि रूपेश पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का स्टेशन हेड था.

पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋतुराज को पटना के आरके नगर से दबोचा हैं. उसके तीन साथियों की तलाश जारी है. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी को दबोचा, उसके बाद हत्या का कारण पता चला. उनके मुताबिक , ऋतुराज इससे पहले कभी जेल नहीं गया है. हालांकि उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटायी जा रही है. एसएसपी के मुताबिक, ऋतुराज आदतन बाइक चोर था. उसके मुहल्ले के लोगों ने भी बताया कि वह हर 15 से 20 दिन के बाद अपना बाइक बदल लेता था. रूपेश हत्याकांड को भी उसने चोरी की ही बाइक से अंजाम दिया था.

बता दें कि रूपेश की हत्‍या 12 जनवरी की शाम उनके अपार्टमेंट के बाहर हुई थी. इस हत्याकांड के बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया था.

Also Read: बिहार के युवा सावधान! सड़क पर उतरे तो खैर नहीं, ना सरकारी नौकरी मिलेगी और न ठेका, सरकार का फरमान

Posted by; Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन