ePaper
Live Updates

BSEB Bihar Board 10th Matric Admit Card 2021: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं Admit Card Download

Updated at : 11 Jan 2021 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Matric Admit Card 2021: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं Admit Card Download

BSEB Bihar Board 10th Result 2024

BSEB Bihar Board Matric (10th) Admit Card 2021 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति Bihar School Education Board (BSEB) ने रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2021 (matric exam 2021) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए biharboardonline.com , biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं. बिहार बोर्ड द्वारा देर शाम एडमिट कार्ड जारी किया गया है. BSEB की दसवीं के एडमिट कार्ड कैसे और कहां डाउनलोड करें, इसकी विस्तार से जानकारी के लिए आप इस ब्लॉग पर बने रहिए. प्रभात खबर आपको इससे जुड़ी हर जानकारी लगातार अपडेट करेगा...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:16 AM. 11 Jan 217:16 AM. 11 Jan

बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसे रविवार को देर शाम जारी किया गया. स्कूलों के प्रधान इसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

6 घंटे से डाउन है सर्वर

बीते छह घंटे से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का आधिकारिक वेबसाइट डाउन पड़ा हुआ है. वेबसाइट पर आज मैट्रिक का एडमिट कार्ड रिलीज होना था, लेकिन तकनीक खामी के कारण यह काम अटका पड़ा है. अब माना जा रहा है कि देर रात में एडमिट कार्ड वेबसाइट द्वारा जारी किया जाख सकता है.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति Bihar School Education Board (BSEB) ने आज मैट्रिक परीक्षा 2021 (matric exam 2021) का एडमिट कार्ड जारी होने की बात कही है. बिहार बोर्ड ने मैट्रिक छात्रों को संबोधन करते हुए कहा कि आधिकारिक वेबसाइट साथ छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

ऐप स सेंटर की होगी निगरानी

बिहार बोर्ड ने आगामी मैट्रिक परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है. बताया जा रहा है कि बोर्ड द्वारा अब मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के दौरान ऐप से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी. बोर्ड ने यह फैसला परीक्षा में धांधली को रोकने के मकसद से किया है.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

9 जनवरी तक करना था फीस जमा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना (BSEB Patna) ने एक निर्देश में मैट्रिक (कक्षा 10) परीक्षार्थियों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है. निर्देश के मुताबिक मैट्रिक के परीक्षार्थी को 9 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड रोक लिया जाएगा.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

सस्पेंस बरकरार

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं किया गया है. बोर्ड का सर्वर बीते तीन घंटे से डाउन चल रहा है. जिसक बाद सस्पेंस बरकरार है.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

क्या होता है कूलिंग पीरियड

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक एग्जाम के छात्रों को एग्जाम हॉल में 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है. इसे कूलिंग पीरियड कहते हैं. इस दौरान छात्र प्रश्नपत्र को पढ़ते हैं.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

पिछले दो घंटा से डाउन

बिहार बोर्ड पटना का सर्वर पिछले दो घंटा से डाउन है. बिहार बोर्ड आज मैट्रिक और इंटर परीक्षा की एडमिट कार्ड जारी करेगी. सर्वर डाउन होने के कारण एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका है.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

एग्जाम शेड्यूल

फरवरी 17 विज्ञान

फरवरी 18 गणित

फरवरी 19 समाजिक विज्ञान

फरवरी 20 अंग्रेजी

फरवरी 22 हिंदी

फरवरी 23 संस्कृत

फरवरी 24 इलेक्टिव सब्जेक्ट

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

मैट्रिक की परीक्षा दो शेड्यूल में

बिहार बोर्ड की मानें तो इस साल मैट्रिक की परीक्षा दो शेड्यूल म़े लिया जाएगा. पहली पाली की परीक्षा 9.45 से 12.30 तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 1.45 से 5 बजे तक होगा. यह निर्णय कोरोना के कारण लिया गया है.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

करीब एक घंटे से डाउन है सर्वर

बिहार बोर्ड (BSEB) का सर्वर करीब एक घंटे से डाउन है, जिसके कारण छात्रों का लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिहार बोर्ड का आज मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा।.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

प्रिंसिपल देंगे एडमिट कार्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने एक आदेश में कहा है कि सभी स्कूल के प्रिंसिपल ही छात्र को एडमिट कार्ड देंगे. प्रिंसिपल एडमिट कार्ड पर मुहर लगाकर छात्रों के बीच वितरण करेंगे.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

बोर्ड का सर्वर डाउन

बिहार बोर्ड का सर्वर डाउन हो गया है. बिहार बोर्ड आज मैट्रिक और इंटर परीक्षा की एडमिट कार्ड जारी करेगी. बोर्ड के सर्वर डाउन होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है.

BSEB Bihar Board 10th Matric Admit Card 2021: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं Admit Card Download
9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

इन छात्रों का नहीं आएगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने बताया कि इस साल परीक्षार्थिओं को सेंटअप परीक्षा देना अनिवार्य था, जो परीक्षार्थी सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित या फैल हुए हैं, उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

20 लाख छात्र एग्जाम देते हैं

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB Patna) मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा का आयोजन करती है. बोर्ड हर साल एग्जाम कंडक्ट कराती है. बिहार बोर्ड में करीब हर साल 20 लाख छात्र एग्जाम देते हैं.

9:25 PM. 10 Jan 219:25 PM. 10 Jan

आनंद किशोर ने बताया…

किशोर ने बताया कि माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधान समिति की उक्त वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से रविवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ प्राप्त करायेंगे. मुहर वाला एडमिट कार्ड ही मान्य होगा

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

BSEB ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. 0612-2232074 व 2232257 पर संपर्क कर मदद लिया जा सकता है.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

परीक्षा फीस या पंजीयन शुल्क जमा नहीं करा सकने वाले छात्रों के फीस अगर 14 जनवरी तक जमा हो जाएंगे तो उनका एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा जारी कर दिया जाएगा. उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाएगी.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

जिन स्टूडेंट ने परीक्षा फीस या पंजीयन शुल्क जमा नहीं कराया है उनके स्कूल के प्रधान को बोर्ड ने 14 जनवरी तक फीस जमा करने का निर्देश दिया है. 14 जनवरी तक फीस जमा नहीं होने पर उस स्टूडेंट को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

जिन स्टूडेंट ने परीक्षा फीस या पंजीयन शुल्क जमा नहीं कराया है उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

कोरोना संक्रमण के कारण बदलाव

ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्रों को विकल्प बढ़ने की यह सुविधा दी जा रही है.बोर्ड के अनुसार, उत्तर देने वाले प्रश्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह 2020 की वार्षिक परीक्षा के तरह ही रहेगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 शनिवार को शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2021 शनिवार को शुरू हो गयी. पूरे राज्य में 18 जनवरी तक राज्य के कुल 3123 केंद्रों पर केंद्रीधीक्षक के द्वारा अपने-अपने समयानुसार आयोजित की जायेगी.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न 80, लघु उत्तरीय 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी. छात्रों को उत्तर 79 प्रश्न का देना होगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें सौ प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 प्रश्न लघु उत्तरीय और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रकार के होंगे. इसमें छात्रों को 69 प्रश्नों का उत्तर देना होगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

मैट्रिक परीक्षा 2021 के पैटर्न में बदलाव 

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2021 में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दुगुना कर दिया है.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

बोर्ड ने अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर बोर्ड ने अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. किसी भी तरह की समस्या आने पर 0612-2232074 व 2232257 पर संपर्क किया जा सकता है.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रधान की लगेगी मुहर 

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी माध्यमिक स्कूलों को अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद स्कूल के प्रधान अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ छात्रों को एडमिट कार्ड देंगे.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

आज जारी होगा एडमिट कार्ड,यहां से करें डाउनलोड

बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट biharboardonline.com पर अपलोड रहेगा. जिसे आज थोड़ी देर के बाद जारी कर दिया जाएगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

परीक्षा का शेड्यूल

17 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाली मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में होगी. यहां देखें परीक्षा का शेड्यूल .

BSEB Bihar Board 10th Matric Admit Card 2021: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं Admit Card Download
1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

परीक्षा हॉल में पहुंचने का समय 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है. दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए छात्रों को परीक्षा समय से 30 मिनट पहले ही परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि 

बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा के इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक होगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

दो शिफ्टों में आयोजित होंगी परीक्षा

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होंगी. पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 01:45 से शाम 05:00 बजे तक चलेगी.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

17 से 24 फरवरी तक होगा मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 

बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा 2021 का आयोजन 17 से 24 फरवरी तक होगा. जिसके लिए आज रविवार 10 जनवरी से एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट अपना प्रवेश पत्र BSEB की वेबसाइट biharboardonline.com से प्राप्त कर सकते हैं .

1:35 PM. 10 Jan 211:35 PM. 10 Jan

इंटरनल एसेसमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 के इंटरनल एसेसमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक किया जायेगा. स्टूडेंट इसी एडमिट कार्ड से इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

9:31 AM. 10 Jan 219:31 AM. 10 Jan

इन स्टूडेंट के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा…

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र आज जारी करेगा. 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट आज से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित या फेल हुए छात्र/छात्राओं को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.

9:31 AM. 10 Jan 219:31 AM. 10 Jan

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola