बिहार उपचुनाव: गोपालगंज में 9 उम्मीदवार तो 3 लाख से अधिक मतदाता, महिला वोटरों पर रहेंगी सबकी नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2022 3:22 PM
गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में जोर लगा रहे हैं. इस बार 3 लाख से अधिक मतदाताओं पर सभी उम्मीदवारों की नजर है. यहां के जातीय गणित को साधने में सभी उम्मीदवार लगे हुए हैं.
बिहार उपचुनाव 2022 के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. गोपालगंज में इस बार बेहद दिलचस्प मोड पर चुनाव पहुंच चुका है. भाजपा के विधायक रहे सुभाष सिंह के असमय निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. बिहार में सियासी उलटफेर के बाद अब जदयू महागठबंधन का हिस्सा हैं. राजद ने इस सीट पर उम्मीदवार उतारा है. वहीं भाजपा के अलावे बसपा और AIMIM दल के प्रत्याशी समेत कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं.
गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत के लिए सभी प्रत्याशी मैदान में सक्रिय हो गये हैं. यहां का चुनाव पिछले बार त्रिकोणीय हो गया था. जब बसपा से लालू यादव के साले साधु यादव ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया था.
महागठबंधन के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रह गये थे. इसबार साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव मैदान में उतरी हैं. वहीं ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में है. इस सीट का जातीय गणित कुछ ऐसा है कि सभी प्रत्याशी A टू Z के समीकरण को साधने में लगे हैं. यानी यहां हर तबके के वोटर बड़ी तादाद में हैं.
Also Read: Bihar Upchunav: गोपालगंज में मुस्लिम वोटर सबसे अधिक, थर्ड जेंडर भी मतदाता, जानें क्षेत्र का जातीय गणित
गोपालगंज में कुल 3 लाख 30 हजार 978 वोटर हैं. जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 787 है. जबकि महिला मतदाताएं 1 लाख 63 हजार 180 हैं. इस विधानसभा में किन्नर मतदाताएं भी हैं. यहां 11 किन्नर मतदाताएं हैं.
गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 330 मतदान केंद्र बनेंगे जहां पर मतदान किया जाएगा. विधायक के पद पर इस बार कुल 9 उम्मीदवार मैदान में रहेंगे. प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जारी है. वोटर भी अपने प्रत्याशी का अभी नब्ज टटोल रहे हैं.
गोपालगंज में सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं. करीब 65,000 मुस्लिम वोटर यहां हैं. इसके बाद सबसे अधिक 49,000 के करीब राजपूत मतदाता हैं. 47,000 यादव मतदाता, 38,000 वैश्य तो करीब 35,000 ब्राह्मण मतदाता भी इस सीट पर वोट करने के लिए पात्र हैं.कोइरी-कुर्मी वोटर भी करीब 16,000 की संख्या में हैं. 11,000 के करीब भूमिहार वोटरों पर भी उम्मीदवारों की नजर रहेंगी.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










