ePaper

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में आग से 6 दुकानें जलकर खाक, लाखों का सामान जलकर राख

Updated at : 12 Mar 2023 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में आग से 6 दुकानें जलकर खाक, लाखों का सामान जलकर राख

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी के चकमहिला बस स्टैंड में 6 दुकानें जलकर खाक हो गई. इस घटना में करीब 60 लाख रूपए का नुकसान हुआ है. वहीं आगलगी का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी के चकमहिला बस स्टैंड में 6 दुकानें जलकर खाक हो गई. इस घटना में करीब 60 लाख रूपए का नुकसान हुआ है. वहीं आगलगी का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार आगलगी में भोला साह, अजीत कुमार, मो.कमाल, राजमंगल, नीलांबर यादव की दुकानें जलकर राख हो गयी. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड दस्ता पहुंचकर आग पर काबू पाया. साथ ही नगर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया.

Also Read: ‍Bihar News: बिहार के गया से दो नाबालिग लड़की का शव बरामद, शुक्रवार से थी लापता, हत्या की आशंका
आग लगने से मची अफरा-तफरी

सीतामढ़ी के चकमहिला बस स्टैंड में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश भी की. लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके. इसके बाद घटना की सूचना जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. आपको बता दें कि इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. करीब 6 दुकानें जलकर राख हो गई. दुकानें जलने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण शोर्ट शर्किट बताया जा रहा है. गौरतलब है कि पहले एक दुकान में आग लगी थी. इसके बाद बाकि दुकान भी इसकी चपेट में आ गए.

पुलिस टीम ने लिया मौके का जायजा

पीड़ितों में भोला साह, अजीत कुमार, मो.कमाल, राजमंगल, नीलांबर यादव शामिल है. पीड़ितों ने आग लगने के बाद मुआवजा की मांग की है. वहीं घटना की सूचना मिलने ही नगर थाने की पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया. साथ ही नगर निगम के डिप्टी मेयर भी घटना की सूचना के साथ मौके पर पहुंच जायजा लिया.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन