Bihar Politics: तेजस्वी यादव की 'भविष्यवाणी' पर बिहार BJP अध्यक्ष बोले- मुंगेरी लाल का सपना देखना बंद करें RJD नेता
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Dec 2020 9:04 PM
Bihar Politics: राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD Leader Tejashwi Yadav) को 2021 में फिर से विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan sabha chunav) वाले बयान पर बिहार में सियासत जारी है. मंगलवार को बिहार भाजपा (Bihar BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay jaiswal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव समेत समूचे विपक्ष पर हमला बोला.
Bihar Politics: राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD Leader Tejashwi Yadav) को 2021 में फिर से विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan sabha chunav) वाले बयान पर बिहार में सियासत जारी है. मंगलवार को बिहार भाजपा (Bihar BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay jaiswal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव समेत समूचे विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल का सपना देखना बंद कर दें. वह दिन में सपना देख रहे हैं जो अच्छी बात नहीं है.
प्रदेश अध्यक्ष ने बिना राजद का नाम लिये कहा कि विरोधी दल की प्रकृति में ही अपराध है. 1990 से 2005 के बीच जो कुछ हुआ, उसे बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती है. प्रत्येक उम्मीदवार को अपने ऊपर लगे आरोपों की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट का है. ऐसे में राजद विधायक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना की है. उन्होंने कहा कि राजद जनता के वोट पर कम अपराधी पर ज्यादा भरोसा करती है.
बैलेट से चुनाव होने से उनकी दुकानदारी बंद हो गयी है. इसी वजह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि 2021 में फिर से चुनाव होंगे. किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट से नहीं हरा पाये, वे लोग अफवाह फैलाकर हंगामा खड़ा करना चाहते हैं. इस आंदोलन में किसान नहीं हैं.
संजय जायसवाल ने कहा कि नरकटिया के राजद विधायक शमीम अहमद ने जनता के साथ धोखा किया है. उन्होंने अपने ऊपर लगे कई आपराधिक आरोपों की जानकारी को जनता से छिपाया है. विधायक ने दायर अपने चुनावी हलफनामा में इन जानकारियों को छिपाया है. इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से भाजपा ने शिकायत भी की है और इसे लेकर एफआइआर भी दर्ज करवायेगी.
राजद की तरफ से जारी आपराधिक सदस्यों की सूची में नरकटिया विधायक का भी नाम है. यह जानकारी पार्टी की वेबसाइट पर भी है. फिर भी उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का जिक्र जनता के सामने नहीं किया और अपने को बेगुनाह बताते रहे.
Also Read: Bihar News: Kisan Andolan के समर्थन में पप्पू यादव ने निकाला मार्च, पुलिस ने रोका तो जबरदस्त हंगामा
Posted by: utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










