बिहार: दो पक्षों के बीच फायरिंग में सड़क से गुजरते बाइक सवार को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में दो पक्षों बीच आपसी रंजिश में फायरिंग की घटना सामने आई है. मामला जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का बताया जा रहा है. लोगों के अनुसार यहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में दो पक्षों बीच आपसी रंजिश में फायरिंग की घटना सामने आई है. मामला जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का बताया जा रहा है. लोगों के अनुसार यहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान फायरिंग में सड़क से गुजर रहे बाइक सवार को गोली लग गई. घायल की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज वार्ड नंबर पांच के निवासी संजर के रूप में हुई है. बता दें कि फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. इस दौरान आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.
बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद राहगीर अपनी बाइक से गिर गया. गोली युवक के हाथ में लगी थी. वह सड़क पर गिरकर चिल्ला रहा था, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. भीड़ ने युवक की सहायता नहीं की. हालांकि, गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गयी. सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने ही उसे अस्पताल पहुंचाया. परिजनों के अनुसार राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाने में घायल की सहायता नहीं की.
Also Read: बिहार: भाजपा वालों के यहां छापे क्यों नहीं पड़ते? राजद नेताओं के यहां CBI रेड के बाद सुशील मोदी ने बतायी वजह
जानकारी के अनुसार फिलहाल युवक खतरे से बाहर है. जख्मी के परिजन ने जानकारी दी कि वह रोज की तरह ही मिल्की गाव होते हुए मरंगा जा रहा था. इसी दौरान दो पक्षों में जमीन विवाद चल रहा था. अचानक किसी ने गोली चला दी. गोली युवक के हाथ में लगी और वह घायल हो गया. लेकिन, किसी ने उसकी मदद नहीं की. लेकिन, फिलहाल वह खतरे से बाहर है.
Published By: Sakshi Shiva
Also Read: बिहार में अब नहीं होगी खाद की कालाबाजारी, सरकार ने किसानों के लिए बनाया ये शानदार प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




