Bihar Election 2020, LIVE Update : पहले चरण के लिये 71 सीटों पर आज मतदान, 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Bihar Election 2020, LIVE News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के प्रचार अब थम चुका है. आज 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार की जनता के नाम संदेश जारी कर मतदाताओं से अपील की है वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम प्रत्याशी तेजस्वी यादव मंगलवार शाम सात बजे नौकरी संवाद करेंगे. इधर दूसरे चरण के चुनाव के लिए तेजस्वी और सीएम नीतीश कुमार कई जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ
निर्वाचन आयोग ने सुरक्षित मतदान के लिये जारी किये हैं दिशानिर्देश
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 71 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा जिसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला करेंगे. कोविड-19 के बीच हो रहे चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सुरक्षित मतदान के लिये दिशानिर्देश जारी किये हैं. इन दिशानिर्देशों के तहत एक मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1600 से घटाकर 1000 कर दी गयी है.
15 सालों में बढ़ा 150 प्रतिशत अपराध : सुरजेवाला
कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप कुमार सुरजेवाला ने मुंगेर में हुई घटना पर अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि दुर्गा मां के निहत्थे भक्तों पर भाजपा व जदयू सरकार की पुलिस ने फायरिंग कर मारने का काम किया है. पहले बगैर किसी कारण के भक्तों को घेर कर पीटा गया. फिर भक्तों पर गोलियां बरसायी गयीं.
मुंगेर मामला : राजद ने की न्यायिक जांच की मांग
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मुंगेर गोली कांड की तीव्र निंदा करते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार एस पी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है. राजद प्रवक्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी घटना पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग पर डाल कर मामले का लीपा-पोती करना चाह रहे हैं. जबकि, राज्य सरकार को वहां के एस पी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर न्यायिक जांच की घोषणा करनी चाहिए.
राजद ने तेजस्वी के बाबू साहब वाले बयान पर दी सफाई, कहा…
पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर बुधवार को होने जा रहा है. इससे ठीक पहले सोमवार को औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने दावा किया है कि पहले चरण की सभी सीटें राजद के नेतृत्व में महागठबंधन जीतने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव की तरफ से एक चुनावी सभा में बाबू साहब वाले बयान पर अपनी पार्टी की तरफ से सफाई भी दी. कहा कि यह बयान किसी जाति से नहीं बल्कि सरकारी बाबुओं या अफसरशाही के खिलाफ है.
CM Nitish kumar Rally: गृह जिला नालंदा में CM नीतीश की रैली,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह जिला नालंदा में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. अस्थावां रैली में उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में घूम-घूम कर काम की समीक्षा करते रहे हैं। सरकार बन जाएगी तो यहां आएंगे और सबकी समस्या सुनेंगे. कहा कि इस बार एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जिताइए. कोई इधर-उधर, बायां-दायां करना चाहता हो तो उससे संभल कर रहिएगा. राजगीर की चुनावी सभा में नीतीश कुमार बोले, यहां तो मैं बचपन से आता-रहा हूं. उन्होंने राजगीर में सैनिक स्कूल सहित कई विकास कार्यों की चर्चा की. बोले, मौका दीजिएगा तो हमेशा सेवा करते रहेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए