Bihar Breaking News Live: तेजस्वी यादव भी सीबीआई दफ्तर से निकले, 7 घंटे तक चली पूछताछ
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
तेजस्वी यादव भी सीबीआई दफ्तर से निकले, 7 घंटे तक चली पूछताछ
लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने आज तेजस्वी यादव से पूछताछ की. इस दौरान उन्हें एक घंटे के लंच के लिए घर भी जाने की इजाजत दी गयी. तेजस्वी से करीब सात घंटे पूछताछ की गयी.
ED की मीसा भारती से पूछताछ खत्म, सात घंटे दिया सवालों का जवाब
Land for Job मामले में ED की मीसा भारती से पूछताछ खत्म हो गयी है. मीसा भारती से ईडी ने सात घंटे तक पूछताछ की. इसी मामले में अभी तेजस्वी यादव से सीबीआइ सवाल जवाब कर रही है.
बेतिया में महिला को डायन बताकर जमकर की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
बेतिया में महिला को डायन बता कर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने मारपीट का आरोप अपने बेटे और बहू पर लगाया है.
शेखपुरा में टमाटर में छिपाकर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा
शेखपुरा में टमाटर में छिपाकर शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही, बड़ी मात्रा शराब भी बरामद की है. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.
रोहतास में बालू घाट पर हथियार लहराने के दो आरोपी गिरफ्तार
रोहतास के नासरीगंज में अमियावर बालू घाट पर हथियार लहराने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
अररिया के बकरा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत
बिहार के अररिया में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बच्चे बकरा नदी में नहाने के लिए गए थे. इसकी दौरान हादसा हो गया. घटना जोकीहाट थाना के गम्हरिया की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए