ePaper

Bihar Board Exam 2021: कोरोना संकट में नहीं डिगा छात्रों का उत्साह, BSEB बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में बढ़ गये डेढ़ लाख परीक्षार्थी

Updated at : 29 Jan 2021 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Exam 2021: कोरोना संकट में नहीं डिगा छात्रों का उत्साह, BSEB बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में बढ़ गये डेढ़ लाख परीक्षार्थी

Bihar Board Exam 2021: कोरोना काल में भी बिहार बोर्ड मैट्रिक के (Bihar Board 10th exam 2021) के छात्रों के उत्साह कम नहीं हुआ. बीएसईबी (BSEB) मैट्रिक वार्षिक परीक्षा (Bihar Matric Exam 2021) में रिकार्ड परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस बार मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

विज्ञापन

Bihar Board Exam 2021: कोरोना काल में भी बिहार बोर्ड मैट्रिक के (Bihar Board 10th exam 2021) के छात्रों के उत्साह कम नहीं हुआ. बीएसईबी (BSEB) मैट्रिक वार्षिक परीक्षा Bihar Matric Exam 2021) में रिकार्ड परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस बार मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जबकि 2020 में 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था, इनमें से 14 लाख 94 हजार 771 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

पिछले साल के मुकाबले इस साल एक लाख 55 हजार 73 परीक्षार्थी बढ़ गये हैं. इस बार परीक्षा को लेकर पूरे बिहार में 1525 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. 2020 की मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्यभर में 1368 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. इस बार 1525 केंद्र हैं, यानि 157 परीक्षा केंद्र इस बार अधिक हैं. पटना में भी परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी है. पटना में इस साल 73 हजार परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे.

Bihar Matric Exam: किस जिले में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी

सबसे अधिक गया में 83 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.पटना में इस साल 73 हजार परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे. सबसे अधिक गया में 83 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. बता दें कि मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी तक चलेगी. परिणाम भी मार्च के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा. पिछले साल भी परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित हुयी थी.

Matric Exam: कदाचार पर कड़ी सजा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परीक्षा के संचालन के लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, व केंद्राधीक्षकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं.कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने इस बार कई नई गाइडलाइंस जारी की है.

वहीं इस बार कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर भी आयोग अधिक गंभीर है. अब परीके दौरान कदाचार करते हुए अगर किसी को पकड़ा गया तो उसे दो हजार रुपये का जुर्माना भरना हो या 6 माह जेल की सजा होगी. अथवा दोनों सजा एक साथ भी हो सकती है.

Also Read: BSEB 10th Exam 2021: मैट्रिक परीक्षार्थियों को इन गलतियों पर लगेगा जुर्माना, 6 माह की होगी जेल, ड्यूटी में तैनात कर्मी भी नपेंगे…

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन