ePaper

Bihar Board Exam 2021: मैट्रिक की परीक्षा में मिलेंगी रंगीन कॉपी और OMR शीट, कदाचार रोकने के लिए ‍BSEB का बड़ा प्लान

Updated at : 21 Jan 2021 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Exam 2021: मैट्रिक की परीक्षा में मिलेंगी रंगीन कॉपी और OMR शीट, कदाचार रोकने के लिए ‍BSEB का बड़ा प्लान

Bihar Board Exam 2021: वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा 17 से 23 फरवरी तक चलेगा. परीक्षा दो पाली में आयोजित की जायेगी. दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को रंगीन कॉपियां दी जायेंगी. पाली के हिसाब से कॉपियों के रंग अलग-अलग होंगे. पहली पाली के परीक्षार्थियों के लिए ओएमआर शीट और उत्तरपुस्तिका का रंग पिंक रहेगा, जबकि दूसरी पाली के लिए मैजेंटा होगा.

सामूहिक कदाचार होने पर रद्द होगी संबंधित केंद्र की परीक्षा

एक फरवरी से इंटर की परीक्षा व 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षा कदाचारमुक्त हो, इसको लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित करने के लिए अपील प्रकाशित की जायेगी. कदाचार न हो इसकी पूरी जिम्मेदारी बांट दी गयी है. परीक्षा केंद्र के बाहर की व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी ए‌वं पुलिस बल तथा परीक्षा केंद्र के भीतर की व्यवस्था के लिए केंद्राधीक्षक एवं उनके साथ शामिल कर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी होगी.

कदाचार की स्थिति में नकल करने वाले परीक्षार्थियों और इसमें सहयोग करने वाले अभिभावकों के साथ-साथ परीक्षा व्यवस्था में जुड़े सभी कर्मियों पर कार्रवाई होगी. सामूहिक कदाचार होने पर उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी जायेगी. केंद्राधीक्षक अपने परीक्षा केंद्र पर आगंतुक का हस्ताक्षर लेंगे.

Also Read: मुकेश सहनी और शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित, क्या नीतीश कैबिनेट में होंगे शामिल?

Posted By: utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन