ePaper

Bengal Chunav 2021: बंगाल चुनाव में किन सीटों पर ताल ठोकेगी HAM, दो दिनों के कोलकाता दौरे पर तय करेंगे जीतन राम मांझी

Updated at : 16 Feb 2021 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: बंगाल चुनाव में किन सीटों पर ताल ठोकेगी HAM, दो दिनों के कोलकाता दौरे पर तय करेंगे जीतन राम मांझी

Bengal Chunav 2021: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) दो दिवसीय पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दौरे पर कोलकाता जायेंगे. वहां वे पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह एवं पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. इसमें पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Vidhan sabha Chunav) में पार्टी संगठन व उसके कार्यों को लेकर चर्चा होगी.

इस पर भी निर्णय लिया जायेगा कि पार्टी कितने व किन सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. पार्टी के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 17 और 18 फरवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता रहेंगे और 18 तारीख को बैठक कर पटना वापस लौट आयेंगे.

पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हम पार्टी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी. इसकी घोषणा पहले ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी जीतन राम मांझी ने की है.

Also Read: Bihar News: पटना में RJD कार्यालय का कनेक्टिंग रोड बंद कराने पर विवाद, गुस्से में लाल जगदानंद सिंह ने दे दिया बड़ा बयान

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन