ePaper

Bihar: राहुल गांधी और तेजस्वी, ममता बनर्जी से ग्रसित...BJP नेता ने लगाया गंभीर आरोप 

Updated at : 27 Jun 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Vijay Kumar Sinha

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. विजय कुमार सिन्हा ने उन्हे ममता बनर्जी से संस्कार और स्वभाव से ग्रसित बताया. आइये बताते हैं विजय कुमार सिंह ने क्या कहा ? 

विज्ञापन

Bihar Political News: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता विजय कुमार सिन्हा ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशान साधा. उन्होंने दोनों नेताओं को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संस्कार और स्वभाव से ग्रसित बताया. 

विजय सिन्हा ने क्या कहा ? 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संवैधानिक पदों पर बैठकर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं, भ्रम का वातावरण बनाते हैं. उन्हें संविधान पर विश्वास नहीं है. वे लोग ममता बनर्जी के स्वभाव और संस्कारों से ग्रसित हैं.

विपक्ष से पूछा गंभीर सवाल 

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि बिहार के लोग वोट दें, इस पर उन्हें एतराज क्यों है? यदि चुनाव आयोग पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ मतदाताओं की पहचान करना चाहता है तो इसमें उन्हें (विपक्ष) बेचैनी क्यों हो रही है? क्या वे बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं? हर बिहार का व्यक्ति बिहार को बचाने के लिए मतदान करेगा. 

Also Read: ‘सियरा उहे ह, खाली रंग बदलले बा…’ BJP का तेजस्वी के युवा संसद कार्यक्रम पर जोरदार तंज 

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशान साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव वातावरण को देख कर बेचैन हैं क्योंकि उन्हें आभास है कि वे चुनाव हार रहे हैं इसलिए वे पहले से ही संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रहे हैं. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन