तेजस्वी अपने बीमार पिता को मानसिक पीड़ा दे रहे, जदयू नेता बोले- रोहिणी सिर्फ लालू की नहीं, पूरे बिहार की बेटी है

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Nov 2025 3:14 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव

Lalu Family Controversy: बिहार की राजनीति में हलचल तेज है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने सियासी माहौल गरमा दिया है. इस विवाद पर जदयू के नेताओं ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

Lalu Family Controversy: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. राजद ही नहीं, बल्कि पूरा बिहार इस मामले पर चर्चा कर रहा है. सोमवार को जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने बीमार पिता को मानसिक पीड़ा दे रहे हैं. नीरज कुमार ने कहा कि रोहिणी आचार्य सिर्फ लालू परिवार की बेटी नहीं हैं, बल्कि पूरे बिहार की बेटी हैं. अब जब परिवार का अंदरूनी विवाद बाहर आ गया है तो यह चिंता की बात है.

लालू और राबड़ी आज लाचार – नीरज

नीरज कुमार ने कहा कि रोहिणी वही बेटी हैं जिन्होंने अपने पिता लालू यादव का जीवन बचाने के लिए उन्हें अपनी किडनी दी थी. नीरज कुमार ने पूछा कि क्या लालू यादव को राजनीतिक रूप से सीमित कर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसी बेटी के मन में दर्द है तो मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

उन्होंने रोहिणी के एक वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें कुछ लोग उनके पैर छूते दिख रहे थे. नीरज कुमार के अनुसार ऐसे लोग उनके साथी या समर्थक होंगे और यह दिखाता है कि उनके भीतर भी असंतोष है. उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी आज लाचार दिखाई दे रहे हैं.

तेजस्वी यादव पर उन्होंने कहा कि उन्हें देखना चाहिए कि उनके आसपास कौन लोग हैं. जिन पर हत्या और अन्य गंभीर मामलों के आरोप हैं, वे आज उनके करीब दिखते हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने इसी कारण राजद को सबक सिखाया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

माई-बहिन सम्मान योजना की शुरुआत घर से करें

जदयू की केसरिया से विधायक बनीं शालिनी मिश्रा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को ‘माई-बहिन सम्मान योजना’ की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर वह अपने परिवार को संभाल नहीं सकते तो बिहार के नेतृत्व की बात करना उचित नहीं है.

शालिनी मिश्रा ने इस पूरे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसा किसी भी परिवार में नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लालू यादव के परिवार में ऐसा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: NDA की शानदार जीत पर आई निशांत कुमार की प्रतिक्रिया, बोले- नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन