Sursand Vidhan Sabha: सुरसंड सीट पर जदयू का जलवा कायम, यादव-मुस्लिम वोट बैंक पर RJD की नजर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Jul 2025 8:27 PM
दिलीप कुमार राय
Sursand Vidhan Sabha: सुरसंड विधानसभा सीट, बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र है. यह सीट जातीय समीकरण, सामाजिक मुद्दों और विकास की राजनीति का केंद्र रही है, जहां यादव और मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं.
Sursand Vidhan Sabha: सुरसंड विधानसभा सीट बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है, राज्य की प्रमुख राजनीतिक सीटों में से एक मानी जाती है. यह सीट 26 नंबर की है और सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. यहां के राजनीतिक समीकरण जातिगत आधार पर काफी प्रभावित होते रहे हैं.
जदयू के है वर्त्तमान विधायक
वर्तमान में इस सीट से जदयू के दिलीप कुमार राय विधायक हैं. उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सैयद अबू दौजाना को हराया था. इससे पहले 2015 में अबू दौजाना ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि 2010 में जदयू के शाहीद अली खान यहां से विधायक बने थे. 2000 और उससे पहले जयनंदन प्रसाद यादव ने इस सीट पर लगातार जीत हासिल की थी. उनके पिता राम चीरित्र राय यादव भी इस सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं, जिनका इलाके में सामाजिक प्रभाव रहा है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जातियों की जानकारी
सुरसंड की राजनीति में यादव और मुस्लिम समुदाय अहम भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा कुर्मी, भूमिहार और अन्य पिछड़ी जातियों का भी प्रभाव है. यादव मतदाता परंपरागत रूप से राजद के साथ जुड़ाव रखते हैं, जबकि मुस्लिम मतदाता भी अक्सर विपक्षी दलों को समर्थन देते आए हैं.
दूसरी ओर जदयू ने सामाजिक संतुलन और विकास के नाम पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है. यह सीट जातिगत गणित और सामाजिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती रही है और भविष्य में भी यही इसके चुनावी स्वरूप को तय करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










