‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे…’, पीएम मोदी ने मंच पर गुनगुनाया छपरा की बेटी स्वाति मिश्रा का गीत

Updated:
विज्ञापन

स्वाती मिश्रा के साथ पीएम मोदी की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi In Bihar: छपरा की जनसभा में पीएम मोदी मुस्कुराते हुए बोले- “आपका प्यार मुझे मंजूर है, पर जरा शांत हो जाइए, मुझे बोलने तो दीजिए.” उनकी यह मुस्कान और आत्मीय अंदाज़ देखते ही भीड़ मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठी. पीएम ने स्वाती मिश्रा के गीत का जिक्र कर सभा में जोश भर दिया.

विज्ञापन

PM Modi In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से महज छह दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे. उन्होंने पहले मुजफ्फरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और फिर छपरा के हवाई अड्डा मैदान में पहुंचे, जहां भारी भीड़ ने उनका जोशपूर्ण स्वागत किया. भीड़ के “मोदी-मोदी” नारों के बीच पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप शांत हो जाइए, मुझे बोलने तो दीजिए, आपका प्यार मुझे मंजूर है.”

विज्ञापन

छपरा की बेटी स्वाति मिश्रा के मशहूर गीत का पीएम ने किया जिक्र

सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने छपरा की बेटी स्वाति मिश्रा के मशहूर गीत “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे” का जिक्र किया और उसके बोलों को मंच से गुनगुनाया. उन्होंने कहा कि इस गीत के बोल में छपरा की मिट्टी की मिठास और आशा झलकती है. इसके बाद जनसभा तालियों और नारों से गूंज उठी.

पीएम बोले- राजद और कांग्रेस को राम मंदिर के निर्माण से दिक्कत

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन लोगों को राम मंदिर के निर्माण से दिक्कत है. “ये विदेश तो घूमते हैं लेकिन अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने की इच्छा तक नहीं रखते. मोदी ने कहा, जो आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, वे विकास का अर्थ भी नहीं समझते.”

‘एनडीए की सरकार में लोग सुरक्षित और खुशहाल…’

जंगलराज के दौर को याद करते हुए पीएम ने कहा कि “दो दशक पहले बिहार में भय और दहशत का माहौल था, जबकि आज एनडीए की सरकार में लोग सुरक्षित और खुशहाल हैं.” उन्होंने मढ़ौरा चीनी मिल का जिक्र करते हुए कहा कि “जंगलराज के दौरान ही वह बंद हुई. वहां बनने वाली मॉर्टन चॉकलेट पूरे देश में प्रसिद्ध थी, लेकिन आरजेडी के शासन ने उद्योग धंधे चौपट कर दिए.”

कांग्रेस और राजद ने घोषणापत्र नहीं, एक रेट लिस्ट जारी की है- पीएम

मोदी ने दावा किया कि एनडीए सरकार बिहार की औद्योगिक पहचान को फिर से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राजद ने घोषणापत्र नहीं, एक रेट लिस्ट जारी की है. ये वही शिकारी हैं जो बिहार को फिर अंधकार में धकेलना चाहते हैं, लेकिन जनता उन्हें पहचान चुकी है.”

Also Read: कांग्रेस-राजद ने छठी मइया का अपमान किया…’, पीएम मोदी बोले- निर्जला व्रत को ड्रामा बताने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन