Bihar Elections 2025: 13 अक्टूबर को आएगी NDA उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पटना में होगी PC
PM Modi and CM Nitish
Bihar Elections 2025: एनडीए के सीट बंटवारे बाद 13 अक्टूबर को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आ सकती है. सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों के नाम का एलान करने के लिए बीजेपी की तरफ से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान, जेडीयू से संजय कुमार झा, हम से जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) से चिराग पासवान और आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने रविवार को सीटों का एलान कर दिया. सीट बंटवारे में बीजेपी और जेडीयू के खाते में 101 और 101 सीटें आई है. वहीं, लोजपा रामविलास को 29, हम को 06 और आरएलएम को 06 सीटें मिली है. वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि सीटों के एलान के बाद सोमवार को NDA के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सोमवार को जारी हो जाएगी.
आपके शहर में
शाम 4 बजे हो सकता है प्रत्याशियों का एलान
जानकारी के मुताबिक, NDA कल अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करेगी. लिस्ट के जारी करने से पहले NDA के सभी बड़े नेता एक साथ कल शाम को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद सीटों का एलान होगा.
प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी कड़े फैसले ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व अपने कई मौजूदा विधायकों या ऐसे नेताओं का टिकट काट सकता है जो या तो 75 साल की उम्र पार कर चुके हैं या फिर कई बार मौका देने के बावजूद चुनाव नहीं जीत सके हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पहले ही तैयार हो चुकी है बीजेपी उम्मीदवारों की सूची
बता दें कि पिछले दिनों बिहार बीजेपी के चीफ दिलीप जायसवाल ने बताया था कि उम्मीदवारों के नामों की पूरी सूची तैयार कर ली गई है. आज की बैठक और प्रधानमंत्री की मुहर लगने के बाद प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा. हालांकि बिहार की राजनीति को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का इंतजार है. ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा है कि कल शाम तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए