Bihar Elections 2025: सीटों के बंटवारे के बाद BJP में शुरु हुआ उम्मीदवारों के नाम पर मंथन, PM मोदी मौजूद

Updated:
विज्ञापन

PM Modi and JP Nadda

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के तुरंत बाद बीजेपी अपने हिस्से में आई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कर रही है. इस बैठक में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रीक गठबंधन) ने सीटों का एलान कर दिया है. सीट बंटवारे में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 101, जनता दल यूनाइटेड के खाते में 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 06 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 06 सीटें मिली है. NDA में सीटों के बंटवारे के बाद अब बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय में चल रही है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

PM मोदी समेत बैठक में ये बड़े नेता शामिल 

सीटों के बंटवारे के तुरंत बाद बीजेपी के हिस्से में आई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, बिहार बीजेपी के चीफ दिलीप जायसवाल समेत कई और बड़े नेता मौजूद हैं. 

प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला 

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी कड़े फैसले ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व अपने कई मौजूदा विधायकों या ऐसे नेताओं का टिकट काट सकता है जो या तो 75 साल की उम्र पार कर चुके हैं या फिर कई बार मौका देने के बावजूद चुनाव नहीं जीत सके हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले ही तैयार हो चुकी है बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 

बता दें कि पिछले दिनों बिहार बीजेपी के चीफ दिलीप जायसवाल ने बताया था कि उम्मीदवारों के नामों की पूरी सूची तैयार कर ली गई है. आज की बैठक और प्रधानमंत्री की मुहर लगने के बाद प्रत्याशियों के नाम का एलान होगा. हालांकि बिहार की राजनीति को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का इंतजार है. ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा है कि कल शाम तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो जाएगी.  

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार की इस सीट पर कभी नहीं जीती JDU, 2010 में भाजपा को मिली थी आखिरी जीत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन