Bihar Politics: 'सरकारी आवासों में होते थे अपहरण के सौदे...', राजनाथ सिंह ने लालू-राबड़ी शासन काल को बताया बर्बादी का दौर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Jul 2025 11:08 AM

विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर पटना में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लालू-राबड़ी शासन को बिहार की बर्बादी का दौर बताते हुए कहा कि अब राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: (पटना से अनुज शर्मा) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पूरी तरह विपक्षी गठबंधन पर हमले और कार्यकर्ताओं को चौकस करने के संकल्प के साथ संपन्न हुई़. रक्षा मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए दो टूक कहा लोग पूछते हैं कि भाजपा बार-बार अतीत की याद क्यों दिलाती है, मैं कहता हूं कि नई पीढ़ी को इतिहास बताना जरूरी है, क्योंकि राजद के जंगलराज में सिर्फ विकास का पहिया रुका नहीं था, उलटा चलने लगा था.

लालू-राबड़ी और कांग्रेस के शासन काल को बताया बर्बादी का दौर

राजनाथ सिंह ने लालू-राबड़ी और कांग्रेस के शासन काल को बिहार की बर्बादी का दौर बताते हुए कहा कि उन सरकारों के कारण ही राज्य में अपराध, जातिवाद और प्रवासन का बोलबाला रहा. उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार को गर्त में पहुंचाया अपहरण, रंगदारी और सरकारी संरक्षण में लेन-देन आम बात हो गई थी. चारा ही नहीं, हफ्ता भी खाया जाता था.

‘सरकारी आवासों में होते थे अपहरण के सौदे’

उन्होंने लालू सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकारी आवासों में अपहरण के सौदे होते थे. आज भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. जो बिहार एक समय बर्बाद हो गया था, आज वह विकास के पथ पर है. रक्षा मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पार्टी की विचारधारा को फिर दोहराया- भाजपा जो कहती है, वही करती है. यही उसकी पहचान है.

बिहार के विकास और भविष्य के रोडमैप के साथ करना है विपक्ष का मुकाबला

राजनाथ सिंह ने विपक्ष की रणनीति पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद आगामी चुनाव में विभाजन की राजनीति करेंगे, जातिवादी एजेंडा चलाएंगे और मुद्दों से भटकाने की कोशिश करेंगे. लेकिन हमें उनका मुकाबला बिहार के विकास और भविष्य के रोडमैप के साथ करना है. राजनाथ सिंह ने दावा किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा. यह चुनाव जातिवाद नहीं, विकासवाद पर लड़ा जाएगा.

Also Read: मनीष कश्यप जनसुराज में इस दिन होंगे शामिल, प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद तारीख का कर दिया ऐलान…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन