बिहार विधानसभा चुनाव : 36 पार्टियों ने उतारे 107 दागी उम्मीदवार, 5 बलात्कार के आरोपी भी मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: जन सुराज पार्टी के बाद लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सबसे ज्यादा 24 दागी उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें से 13 हत्या की कोशिश के आरोपी हैं, तो 5 हत्या का मुकदमा झेल रहे हैं. 6 राजद उम्मीदवारों के खिलाफ महिला के विरुद्ध अपराध के केस दर्ज हैं.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 316 दागी (आपराधिक मुकदमा झेल रहे) उम्मीदवार उतारे हैं. 37 पार्टियों ने 107 ऐसे लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया, जिनके खिलाफ हत्या की कोशिश के मुकदमे दर्ज हैं. 112 निर्दलीय चुनाव के मैदान में हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं. इनमें 58 हत्या की कोशिश का आरोप झेल रहे हैं, तो 16 के खिलाफ हत्या के आरोप दर्ज हैं. 35 उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके खिलाफ महिला के विरुद्ध अपराध के केस दर्ज हैं. वहीं, 5 ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने खुद चुनाव आयोग को बताया है कि उनके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा चल रहा है.
दागी उम्मीदवारों के मामले में पीके की जन सुराज अव्वल
राज्य में कुल 36 पार्टियों ने दागी उम्मीदवार उतारे हैं. इसमें प्रशांत किशोर उर्फ पीके की पार्टी जन सुराज पहले नंबर पर है. उसने 51 प्रत्याशी उतारे हैं, जिन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ हत्या की कोशिश, हत्या, महिला के खिलाफ अपराध जैसे केस चल रहे हैं. 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग को शपथ पत्र देकर कहा है कि वे बलात्कार के आरोपी हैं. प्रिज्म और लोक शक्ति पार्टी (लोकतांत्रिक) के एक-एक उम्मीदवार बलात्कार के आरोपी हैं.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: महिला पर अत्याचार के 94 आरोपी मैदान में
जन सुराज पार्टी के बाद लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सबसे ज्यादा 24 दागी उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें से 13 हत्या की कोशिश के आरोपी हैं, तो 5 हत्या का मुकदमा झेल रहे हैं. 6 राजद उम्मीदवारों के खिलाफ महिला के विरुद्ध अपराध के केस दर्ज हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 165 उम्मीदवार हत्या की कोशिश के आरोपी हैं. 52 के विरुद्ध हत्या के केस दर्ज हैं. 94 ने बताया है कि उनके विरुद्ध महिला के खिलाफ अपराध के मुकदमे दर्ज हैं.
बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों पर कौन-कौन से आरोप?
| क्रम संख्या | बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रही पार्टियों के नाम | हत्या की कोशिश का आरोप झेल रहे उम्मीदवार | हत्या के आरोपी उम्मीदवारों की संख्या | महिला के खिलाफ आपराधिक केस झेल रहे प्रत्याशी | चुनाव लड़ रहे बलात्कार के आरोपी उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आम आदमी पार्टी | 2 | 0 | 2 | 0 |
| 2 | आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) | 2 | 0 | 0 | 0 |
| 3 | ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन | 7 | 3 | 2 | 0 |
| 4 | अपना अधिकार पार्टी | 1 | 0 | 0 | 0 |
| 5 | भागीदारी पार्टी (पी) | 1 | 0 | 1 | 0 |
| 6 | भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी | 1 | 0 | 0 | 0 |
| 7 | भारतीय लोक चेतना पार्टी | 1 | 1 | 1 | 0 |
| 8 | भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) | 7 | 3 | 3 | 0 |
| 9 | बीएसपी | 4 | 1 | 1 | 0 |
| 10 | सीपीआई | 1 | 0 | 1 | 0 |
| 11 | सीपीआई (एम) | 3 | 3 | 1 | 0 |
| 12 | सीपीआई (एमएल) (एल) | 6 | 2 | 2 | 0 |
| 13 | हिंदुस्तानी अवाम मंच (यूनाइटेड) | 1 | 0 | 0 | 0 |
| 14 | कांग्रेस | 4 | 0 | 1 | 0 |
| 15 | निर्दलीय | 58 | 16 | 35 | 3 |
| 16 | जन सुराज पार्टी | 25 | 12 | 14 | 0 |
| 17 | जनशक्ति जनता दल | 7 | 2 | 6 | 0 |
| 18 | जनता दल यूनाइटेड (जदयू) | 7 | 3 | 2 | 0 |
| 19 | किसान सुराज दल | 1 | 0 | 0 | 0 |
| 20 | लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) | 4 | 0 | 1 | 0 |
| 21 | लोक शक्ति पार्टी (लोकतांत्रिक) | 1 | 0 | 1 | 1 |
| 22 | एनसीपी | 1 | 0 | 1 | 0 |
| 23 | राष्ट्रीय सेवा दल | 1 | 0 | 0 | 0 |
| 24 | राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी | 2 | 0 | 2 | 0 |
| 25 | राष्ट्रीय उलमा काउंसिल | 1 | 0 | 1 | 0 |
| 26 | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) | 13 | 5 | 6 | 0 |
| 27 | द प्लुरल्स पार्टी | 2 | 0 | 0 | 0 |
| 28 | विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) | 1 | 1 | 0 | 0 |
| 29 | ऑल इंंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक | 0 | 0 | 1 | 0 |
| 30 | भारत जागो जनता पार्टी | 0 | 0 | 1 | 0 |
| 31 | भारत जन जागरण दल | 0 | 0 | 1 | 0 |
| 32 | भारतीय एकता दल | 0 | 0 | 1 | 0 |
| 33 | मिथिलावादी पार्टी | 0 | 0 | 1 | 0 |
| 34 | प्रिज्म | 0 | 0 | 1 | 1 |
| 35 | प्रूटिस्ट ब्लॉक, इंडिया | 0 | 0 | 1 | 0 |
| 36 | राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी | 0 | 0 | 1 | 0 |
| 37 | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी | 0 | 0 | 2 | 0 |
| कुल | 165 | 52 | 94 | 5 |
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




