पटना में अमित शाह से मिले सीएम नीतीश, सीट शेयरिंग समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Sep 2025 3:14 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश और अमित शाह की मुलाकात

Amit Shah Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू होते ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रणनीति तय करने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होटल मौर्या में मुलाकात की, जिसने राजनीतिक हलचल और भी बढ़ा दी है.

विज्ञापन

Amit Shah Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है और इसी बीच राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं. गुरुवार को उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना के होटल मौर्या में मुलाकात की. यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश और अमित शाह के बीच सीट शेयरिंग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है.

20 जिलों के बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

बता दें कि, 5 दिन पहले यानि 13 सितंबर को जेपी नड्डा भी बिहार दौरे पर आए थे. लेकिन उनकी मुलाकात सीएम नीतीश से नहीं हो पाई थी. अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए माना जा रहा है. वे डेहरी और बेगूसराय में 20 जिलों के बीजेपी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. इन बैठकों में प्रत्याशियों के चयन से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक की विस्तृत चर्चा होने की संभावना है.

पार्टी के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह और सीएम नीतीश की मुलाकात सामान्य शिष्टाचार से कहीं अधिक माना जा रहा है. बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. उसके मद्देनजर यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. अभी हाल ही में पीएम मोदी बिहार दौरे पर आए थे. पूर्णिया से उन्होंने बिहार में सौगातों की झड़ी लगा दी. अब अमित शाह बिहार के दौरे पर आए हैं. ऐसी कयास लगाई जा रही है कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

Also Read: Bihar Politics: लालू परिवार में संजय यादव पर घमासान! मीसा-तेजप्रताप के बाद अब रोहिणी भी नाराज…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन