Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले बढ़ी JDU की ताकत, मुस्लिम बहुल इस पार्टी का जेडीयू में विलय

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Election: जेडीयू ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जद(यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.”

विज्ञापन

Bihar Election: पटना. बिहार चुनाव से पहले बहुजन लोकदल का नीतीश कुमार की जदयू में विलय हो गया है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तारकिब अंसारी और उनकी पार्टी के पदाधिकारियों को जदयू की सदस्यता दिलाई. जेडीयू ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जद(यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.”

आपके शहर में

विज्ञापन

बहुजन लोकदल का जदयू में विलय

बहुजन लोकदल के जदयू में विलय की जानकारी देते हुए जदयू ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, बहुजन लोकदल का औपचारिक रूप से जदयू में विलय हो गया. स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अब्दुल क़य्यूम अंसारी एवं परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की जयंती के अवसर पर बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जद (यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी की और अधिक दिखाएं. कार्यक्रम की अध्यक्षता सलीम परवेज ने की, जबकि संचालन जनाब गुलाम गौस राईन ने की.

नीतीश कुमार जिंदाबाद के लगे नारे

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बहुजन लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकिब आलम अंसारी और उनकी पार्टी के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में जदयू कार्यालय आए कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर तारकिब अंसारी ने नीतीश जिंदाबाद के नारे लगाए. दरअसल मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अब्दुल कय्यूम अंसारी एवं परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती जदयू कार्यालय में मनाई गई. उसके बाद जदयू नेताओं ने इन मुस्लिम नेताओं का स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. चुनावी साल में बिहार में कई छोटी पार्टियों का विलय बड़ी पार्टियों में हो रहा हैं, जिससे बड़ी पार्टियां और भी मजबूत हो रही हैं.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन