ePaper

Bihar Election: लालू प्रसाद यादव को राजद MLC ने बताया जिंदा भगवान, राम और शिव से की तुलना

Updated at : 02 Jul 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Land For Job Scam

Land For Job Scam राजद अध्यक्ष लालू यादव

Bihar Election: उर्मिला ठाकुर बेगूसराय जिले की हैं. उर्मिला ठाकुर शुरू से ही राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी रही हैं. साल 2000 में वो बेगूसराय में जिला परिषद के चुनाव में मैदान में उतरी थीं और उन्होंने जीत भी हासिल की थी.

विज्ञापन

Bihar Election: पटना. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल की एक एमएलसी ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है. राजद की एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तुलना भगवान शिव से कर दी है. एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव धरती पर जिंदा भगवान हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उर्मिला ठाकुर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बीआर आंबेडकर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं. यहीं पर अपने संबोधन के दौरान एमएलसी ने लालू प्रसाद यादव को भगवान बता दिया है.

बाल दाढ़ी बनानेवाले की बेटी को सदन में बैठाया

इस कार्यक्रम में एलएलसी के संबोधन का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर कहती हैं, ‘शिव के बाद अगर कोई दूसरा जिंदा भगवान हैं, धरती पर भगवान हैं या आशीर्वाद देनेवाले भगवान हैं. उर्मिला ठाकुर जैसी नेता जिसके पिता दाढ़ी बनाने का काम करते थे, आज इस बेटी को इस सदन में कुर्सी पर बैठानेवाला कोई शख्स है तो उसका नाम है लालू प्रसाद यादव. शिव की पूजा आप जानते हैं. शिव गरीबों के नेता थे. भगवान शिव का रथ बसहा है और मइया की सवारी बाघ है, लेकिन बाघ बसहा को नहीं खाता है. आप देखते हैं कि भगवान शिव के गले में सर्प है और मोर भगवान कार्तिकेय का सवारी है. मोर, सांप को नहीं खाता है. सांप चूहा खाता है, लेकिन सांप गणेश जी सवारी है इसलिए वो वहां चूहा को नहीं खाता है.’

कई भगवानों से की लालू यादव की तुलना

उर्मिला ठाकुर ने अपने भाषण में हिंदुओं के कई भगवान से लालू प्रसाद यादव की तुलना की है. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि एक भगवान शिव थे, दूसरा कलयुग में आज अगर कोई जिंदा भगवान हैं तो लालू प्रसाद हैं. उर्मिला ठाकुर ने कहा जिस तरह भीष्म पितामह, भगवान कृष्ण, और मर्यादा पुरुषोतम राम जैसे देवताओं की कोई जगह नहीं ले सकता उसी तरह लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता है. उर्मिला ठाकुर ने कहा, ‘बहुत सारे पुरुष पैदा हुआ, लेकिन मर्यादा पुरुषोतम राम का स्थान कोई नहीं ले पाया. बहुत सारे एमएलए, एमपी, मंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सब कोई पैदा हुए, लेकिन बाबू लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई नहीं ले पाया और ना ले पाएगा.’

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन