Bihar Chunav 2025: महागठबंधन की तैयारी, महिला मुद्दों और कॉमन मैनिफेस्टो के साथ NDA को घेरने की रणनीति, देखें लिस्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 30 Jun 2025 4:48 PM

विज्ञापन

महागठबंधन के नेता

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी राजद, कांग्रेस और महागठबंधन में शामिल दल एनडीए को हराने के लिए उनके कोर वोट बैंक पर चोट करने की रणनिति बना रहे हैं. आइये जानते हैं महागठबंधन किन मुद्दों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में महागठबंधन एक बार फिर सत्तारूढ़ एनडीए को टक्कर देने की तैयारी में है. इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन कॉमन मैनिफेस्टो तैयार कर रहा है. इसमें कांग्रेस और राजद ने साझा मुद्दों को प्रमुखता देने की रणनीति बनाई है.

महिला वर्ग पर खास फोकस

महिलाएं एनडीए की बेस वोटर के तौर पर जानी जाती हैं. महागठबंधन इसमें सेंध लगाने की तैयारी में है. इसलिए कांग्रेस ने इस बार महिला मतदाताओं को लुभाने की व्यापक योजना बनाई है.

‘महिलाओं की बात’ अभियान के जरिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा गया. इसमें आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी कर्मी, मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सुविधाएं देने की बात कही गई.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महागठबंधन अपने कॉमन मेनिफेस्टो में महिलाओं की आय बढ़ाने, महंगाई, चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा और पारिवारिक माहौल जैसे विषयों को शामिल कर सकती है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कॉमन मेनिफेस्टो की में शामिल हो सकती है ये मुख्य बातें:

महागठबंधन की ओर से तैयार किए जा रहे कॉमन मैनिफेस्टो में कई लोकलुभावन वादे शामिल हो सकते हैं, इनमें शामिल है…

  1. जातीय आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा
  2. जातीय जनगणना का राजनीतिक श्रेय हासिल करने की कोशिश
  3. मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर माह ₹2500
  4. 2000 एकड़ भूमि पर वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी की स्थापना
  5. स्कूलों में सभी जाति के बच्चों को दूध और अंडा उपलब्ध कराने का वादा
  6. 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  7. युवा आयोग का गठन
  8. 100% डोमिसाइल नीति लागू करने का ऐलान
  9. नौकरी के लिए आवेदन पर कोई शुल्क नहीं
  10. परीक्षा के लिए यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति का वादा

Viral Video: ‘कट्टा दिखाएंगे तो बाप बाप कहियेगा’, थाना कैंपस में महिला सिपाही ने बनाया रील, हो रहा वायरल

कांग्रेस ने 58 सीटों पर लड़ने के दिए संकेत

इस बार कांग्रेस 50 से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. रविवार को पार्टी ने 58 पर्यवेक्षक की सूची जारी की. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी ने ये नाम उन सीटों के लिए तय किये हैं जहां-जहां से चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी 40-50 सीटों की दावेदारी और उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है.

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान के समर्थक पर चाकू से हमला, सिर पर गहरे जख्म, हमलावर बोला – कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा तुम्हारा नेता

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन