Bihar Elections 2025: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने 14 को करेंगे नामांकन, बताया किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

Updated:
विज्ञापन

Bahubali former MLA Anant Singh

Bihar Elections 2025: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने रविवार को मोकामा में अपने लिए चुनाव प्रचार किया. इस दौरान अपने समर्थकों से घिरे अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए  अपने नामांकन के तारीख और पार्टी का एलान किया.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने रविवार को मोकामा में अपने लिए चुनाव प्रचार किया. इस दौरान अपने समर्थकों से घिरे अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए  अपने नामांकन के तारीख और पार्टी का एलान किया. पत्रकारों ने जब अनंत सिंह से पूछा कि वह किस दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे और किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. इस पर उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

14 तारीख को करेंगे नामांकन

मोकामा में मीडिया से बात करते हुए अंनत सिंह ने कहा कि वह 14 अक्टूबर को अपने समर्थकों के साथ  बाढ़ जाएंगे और निर्वाचन ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके साथ ही पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि “नीतीश पार्टी” से चुनाव लड़ेंगे. 

2020 में निर्दलीय विधायक बने थे अनंत सिंह

जानकारी के लिए बता दें कि अनंत सिंह ने पहली बार 2005 में जनता दल यूनाइटेड से ही विधायक बने थे. 2020 में उनकी JDU से अनबन हो गई थी और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज किया था. हालांकि 2022 में AK 47 मामले में सजा होने के बाद उनकी विधायकी चली गई और उनकी पत्नी नीलम देवी राजद में शामिल हो गई और उपचुनाव में विधायक बनी. लेकिन 2024 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ एनडीए में शामिल हुए तो नीलम देवी ने बहुमत परिक्षण के दौरान RJD को अलवीदा कह दिया और NDA के साथ हो गई. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोकामा में पहले चरण में है मतदान

मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि पहले चरण की वोटिंग के लिए 10 अक्टूबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है. जबकि नामांकन पत्रों जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025 है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे तेजस्वी यादव, सीटों के बंटवारे पर लगेगी मुहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन