Bihar Elections: बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने इस दिग्गज नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jul 2025 9:31 PM

विज्ञापन

अजय माकन

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों में तेजी ला दी है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अजय माकन की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी प्रत्याशियों और सीटों के चयन पर मंथन करेगी. कमजोर सीटों पर नए समीकरणों और विकल्पों पर भी विचार होगा.

विज्ञापन

Bihar Elections: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर सभी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. कांग्रेस इस चुनाव में अपनी खोई जमीन पाने को लेकर एड़ी-चोटी का परिश्रम कर रही है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सहित कई राष्ट्रीय नेता लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. इस बीच, बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमिटी गठित की है, जिसका चेयरमैन अजय माकन को बनाया गया है. ‎ ‎कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इस स्क्रीनिंग कमेटी में तीन सदस्य होंगे. इसमें परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी शामिल हैं.

सात पदेन सदस्य बनाए गए

परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी के अलावा सात पदेन सदस्य भी बनाये गए हैं. इसमें बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, राजेश कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी को शामिल किया गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी यादव हैं समन्वय समिति के प्रमुख

विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी राजद के साथ मिलकर लगातार रणनीति बना रही है. इसके तहत महागठबंधन में शामिल घटक दलों की लगातार बैठक हो रही है. इसके लिए एक समन्वय समिति बनाई गई है जिसके प्रमुख तेजस्वी यादव हैं. ‎ ‎

कांग्रेस इस चुनाव में अधिक से अधिक सीट पर उम्मीदवार उतारना चाह रही है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. बताया जाता है कि बिहार कांग्रेस 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में लड़ी गई सीटों को आधार बनाकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. ‎

सहयोगी दलों से सीटें लेने में पार्टी को परेशानी न हो, इसके लिए पार्टी ने संभावित लड़ी जाने वाली सीटों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा है. पहली श्रेणी में वे सीटें हैं जहां 2015 और 2020 में उसके उम्मीदवार जीते थे. दूसरी श्रेणी में वे सीटें रखी गई हैं जहां पार्टी पिछले दो चुनावों में दूसरे स्थान पर रही थी.‎

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा फेरबदल, सुधाकर को किसान तो कुशवाहा को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन