बिहार सरकार में नीतीश कुमार का सहयोग करेगी ओवैसी की पार्टी, महागठबंधन पर साधा निशाना 

Updated:
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi (PC: सोशल मीडिया)

Bihar Politics: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव 2025 में NDA की जीत को जनता का जनादेश बताते हुए महागठबंधन के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने नीतीश कुमार को बधाई दी और सीमांचल के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि महागठबंधन को आत्ममंथन की सलाह दी.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी चल है. इसी क्रम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन के नेताओं, खासकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों को खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने कहा कि बिहार का यह जनादेश स्पष्ट है और इसे सम्मान के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए. ओवैसी ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव यह कहना शुरू कर चुके हैं कि बिहार SIR की वजह से यह परिणाम आया है. यह गलत है. हम भी नहीं चाहते थे कि NDA जीते. हमने पूरी मेहनत की. आप तैयार नहीं थे, फिर भी हमने सहयोग किया. यह बिहार की जनता का जनादेश है और इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करना चाहिए.”

आपके शहर में

विज्ञापन

नीतीश कुमार को सरकार में करेंगे सहयोग 

उन्होंने NDA की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि अगर नीतीश कुमार सच में बिहार और सीमांचल के विकास के लिए कदम उठाना चाहते हैं, तो AIMIM रचनात्मक सहयोग देने के लिए तैयार है. ओवैसी ने कहा, “हम चाहते हैं कि सीमांचल में न्याय हो, विकास हो.अगर नीतीश कुमार यह काम ईमानदारी से करना चाहें, तो हम सहयोग देने को तैयार हैं.” ओवैसी के बयान ने महागठबंधन की रणनीति और उसके अंदरूनी मतभेदों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं NDA की जीत के बाद राजनीतिक माहौल और भी गर्माता जा रहा है.

महागठबंधन पर साधा निशाना 

AIMIM प्रमुख ने आगे कहा कि वह खुद इतने बड़े नेता नहीं हैं, लेकिन चुनाव से पहले उन्हें इस नतीजे की संभावना दिख रही थी. उन्होंने यह भी माना कि वे NDA के 200 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद नहीं कर रहे थे. ओवैसी ने महागठबंधन को सलाह देते हुए कहा कि यदि वह फिर से ‘ओवैसी जिम्मेदार’ वाला पुराना रिकॉर्ड बजाना चाहते हैं, तो बजाते रहें, लेकिन इससे उनकी स्थिति नहीं सुधरेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन