Bihar Elections: 'आप और हम पार्टी' राजद में विलीन, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी के लिए गुड न्यूज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Jun 2025 9:34 PM

विज्ञापन

Bihar Elections: राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि जगन्नाथ के साथ अविनाश कुमार, कुंदन सिंह पटेल, मीरा गुप्ता, अविनाश साईं आदि ने राजद की सदस्यता ली है. जगन्नाथ ने कहा कि लालू प्रसाद के विचार और तेजस्वी यादव के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी पार्टी का राजद में विलय किया है.

विज्ञापन

Bihar Elections: राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष ‘आप और हम’ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगरनाथ साह ने अपने समर्थकों के साथ अपनी पार्टी का विलय कर राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता सोमवार को ग्रहण कर ली है. इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद उपस्थित रहे. इस तरह आप और हम पार्टी का राजद में विलय हो गया है.

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने उन सभी को सदस्यता दिलाई. विलय बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में हुआ. मंगनी लाल ने उन सभी से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहने का आह्वान किया.

राजद ने तार-तार की नैतिकता : राजीव रंजन

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लालू प्रसाद को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने पर जदयू ने तीखा हमला बोला है. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद को दोबारा अध्यक्ष बनाकर राजद ने नैतिकता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब कहां हैं?

उन्होंने आरोप लालू प्रसाद पर आरोप लगाया कि राजद पूरी तरह लालू परिवार की जागीर बन गयी है और यह कदम संविधान की मर्यादा का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने स्पष्ट कर दिया है कि लालू प्रसाद पंचायत चुनाव तक नहीं लड़ सकते तो फिर वे पार्टी का चुनाव चिन्ह किस आधार पर बांटेंगे? उन्होंने कहा कि राजद को राजनीतिक शुचिता से कोई लेना-देना नहीं परिवारवाद ही इसकी असली पहचान है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन