Ram Mandir Bhoomi Pujan: भागलपुर के मुस्लिम बुनकरों ने साधु-संतों के लिए चादरें तैयार कर भेजा अयोध्या, अतिथियों को भी किया जाएगा भेंट

Ram mandir bhumi pujan: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह की तैयारी बिहार के भागलपुर में भी जोर-शोर से हो रही है. जिले के नाथनगर के बुनकरों के द्वारा तैयार किया गया भागलपुरी डल चादर अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास के मौके पर साधु-संतों को भेंट किया जाएगा.
Ram mandir bhumi pujan: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह की तैयारी बिहार के भागलपुर में भी जोर-शोर से हो रही है. जिले के नाथनगर के बुनकरों के द्वारा तैयार किया गया भागलपुरी डल चादर अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास के मौके पर साधू-संतों को भेंट किया जाएगा.
इन चादरों के साथ भागलपुर पुरे देश के लिए सामाजिक व धार्मिक एकता की मिशाल भी कायम करने जा रहा है.जिसके पीछे की खास वजह यहां के मुस्लिम बुनकर हैं,जो इन चादरों को तैयार करने में करीब एक महीने से लगे हुए हैं.
दरअसल, पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के भव्य शिलान्यास समारोह में शिरकत करने वाले सभी गणमान्य अतिथियों को हंस देवराहा बाबा आश्रम की ओर से भागलपुरी डल चादर सम्मान के रूप में ओढाया जाएगा. जिसके लिए भागलपुर से 12 हजार चादरें अयोध्या भेजी जा चुकी हैं. इन चादरों को तैयार करने की जिम्मेदारी भागलपुर के कुछ कारोबारियों को मिला था. जिसे नाथनगर, चंपानगर व पुरैनी के बुनकरों के द्वारा तैयार कराया गया.
बुनकरों ने काफी लगन के साथ इन चादरों को तैयार किया.जिनमें मो. मुन्ना, मो.परवेज सहित कई अन्य बुनकर शामिल थे.चादर को देवराहा बाबा आश्रम से जुडे भागलपुर निवासी सहायक वाणिज्य कर आयुक्त रामाधार सिंह, पीएचइडीके अधीक्षण अभियंता सुमन कुमार व पूर्व आयकर अधिकारी गिरिश झा की टीम ने अयोध्या भिजवाया.
बता दें कि भागलपुर के डल चादर की प्रसिद्धि काफी अधिक है. यह मुलायम, शुद्ध्, बेहतर गुणवत्ता और अन्य कई खासियत रखने के कारण अयोध्या मंगवाया जा रहा है.इन चादरों का रंग पीला है जो बेहद आकर्षित करती हैं.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




