नशा के खिलाफ प्रभात खबर की पहल को भागलपुर के DM-SSP ने सराहा, कहा- पूरे जिले पर पड़ेगा सकारात्मक असर

Updated at : 18 Apr 2022 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
नशा के खिलाफ प्रभात खबर की पहल को भागलपुर के DM-SSP ने सराहा, कहा- पूरे जिले पर पड़ेगा सकारात्मक असर

नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर प्रभात खबर की ओर से भागलपुर में पदयात्रा निकाली गयी. जिसमें शहर के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए. भागलपुर के डीएम और एसएसपी ने इस पदयात्रा की प्रशंसा की. इस पहल से जिले पर सकारात्मक असर पड़ने की बात कही.

विज्ञापन

नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर प्रभात खबर की ओर से शनिवार को पदयात्रा निकाली गयी. भागलपुर पुलिस ने भी अपनी अहम भूमिका निभायी. पदयात्रा में डीएसपी विधि व्यवस्था डॉ गौरव कुमार और सिटी डीएसपी प्रकाश कुमार ने भागलपुर पुलिस की अगुवाई की. इस दौरान मेजर सार्जेंट कृष्ण कुमार शर्मा भागलपुर पुलिस केंद्र के दर्जनों सीआइएटी जवानों और महिला जवानों के साथ शामिल हुए.

भागलपुर पुलिस के ऑपरेशन नवचेतना को बल मिलेगा- भागलपुर एसएसपी

भागलपुर एसएसपी बाबू राम ने इस पदयात्रा को सफल बताते हुए कहा कि प्रभात खबर के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान से भागलपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन नवचेतना को बल मिलेगा. भागलपुर पुलिस आगे भी इस तरह के आयोजनों में अपनी सहभागिता निभायेगी.

undefined
प्रभात खबर की इस पहल से जिले पर पड़ेगा सकारात्मक असर : डीएम

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर अभियान लगातार राज्य सरकार व सभी स्टेकहोल्डर के स्तर से चलाया जा रहा है. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान के तहत जिलों का भ्रमण किया. जीविका दीदियों से संवाद किया है. लोगों को जागरूक किया है कि शराब का नशा हो या अन्य किसी भी तरह की लत हो, उससे बाहर निकलना चाहिए. अभी भी खासकर युवक-युवती अगर नशा की चपेट में हैं, तो उन्हें इससे बाहर निकलना चाहिए. वजह, वो न सिर्फ अपने को अपने शरीर और तन-मन को बर्बाद करते हैं, बल्कि पूरे परिवार का नाश करते हैं.परिवार की शांति को समाप्त करते हैं.

Also Read: प्रभात खबर की पहल: ‘नशा को ना कहने’ सड़कों पर चला हजारों बच्चे, बूढ़े व युवाओं का काफिला
undefined

भागलपुर के डीएम ने कहा कि जो लोग रास्ता भटक चुके हैं उनको समझना होगा. पुलिस, जिला प्रशासन, समाज सभी का दायित्व है कि हमलोग उनको अपनी इनर्जी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें. उसी कड़ी में आज प्रभात खबर ने यह पहल की, उसके लिए मैं प्रभात खबर को बहुत धन्यवाद देता हूं. इसका सकारात्मक असर पूरे जिले पर पड़ेगा. प्रभात खबर और सभी स्टेकहोल्डर को शुभकामनाएं देता हूं.

undefined

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन