ePaper

बिहार: विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन फरार, प्रेमी के घर में मिली तो जानिए अदालत का फैसला..

Updated at : 28 May 2023 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन फरार, प्रेमी के घर में मिली तो जानिए अदालत का फैसला..

भागलपुर के नवगछिया में एक दुल्हन को विदा कराकर मुंगेर से लाया गया. नयी दुल्हन के आने की खुशी में सब झूम ही रहे थे कि अचानक दुल्हन गायब हो गयी. सभी हैरान रह गये लेकिन पुलिस ने उसे खोज निकाला. जानिए पूरा मामला क्या है और अब दुल्हन कहां है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के एक गांव में शादी के बाद विदा होकर आयी दुल्हन फरार हो गयी. पुलिस ने उसे बरामद भी कर लिया. वहीं एक तरफ जहां लड़के वाले हैरान थे तो बरामदगी के बाद अब नया एक मोड पूरी कहानी में आया है. दिलचस्प बात यह सामने आयी है कि उक्त विवाहिता का पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शादी के दूसरे दिन ही पति के घर पहुंचते ही मौका पाकर फरार हो गयी और अब जब मिली है तो उसने पुलिस को साफ-साफ बयान दिया कि मुझे पति नहीं प्रेमी के साथ ही रहना है.

विदाई की रात ही फरार हुई दुल्हन

पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने भवानीपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध पत्नी को गायब करने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने उक्त विवाहिता को शुक्रवार को बरामद कर लिया. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके पैसे व जेवर लेकर भाग गयी है.पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. बताया गया कि 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में शादी हुई. 22 मई को पत्नी के साथ नंदलाल ठाकुर घर पहुंचा. जहां से 22 मई की ही देर रात नव दुल्हन जेवरात, नगदी समेत अन्य सामग्री लेकर फरार हो गयी.

सीसीटीवी फुटेज से सबकुछ हो गया साफ..

पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस गाड़ी को चिन्हित किया जिससे दुल्हन भागी थी. नवविवाहिता के साथ फरार होने में उपयोग में लाये गये क्रेटा गाड़ी को गुरुवार को मानसी के एक गांव से बरामद कर लिया गया. लड़की को भी मानसी के एक गांव से बरामद किया गया.मामला प्रेम प्रसंग का निकला. शुक्रवार को पुलिस ने नवविवाहित को न्यायालय में पेश किया और बयान दर्ज कराया.

Also Read: बिहार: बांका में शिक्षिका गिरफ्तार, ट्रेन में हुई डील और फर्जीवाड़ा करके ऐसे मिली थी नौकरी…
प्रेमी के पास गयी दुल्हन, पति की पीड़ा जानें..

चूंकि नवविवाहिता बालिग है, इसलिए न्यायालय से उसकी इच्छा के अनुसार अभियुक्त कथित प्रेमी खगड़िया के गोगरी थाना के शेर बस्ती निवासी रवीश कुमार यादव की मां के पास रहने की सहमति दी गयी है. वहीं पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने कहा कि प्रेमी को हम यदि पहचानते तो शादी ही नहीं करते. जबकि, सारी बातें जानते हुए भी लड़की के माता-पिता ने मुझसे शादी करवा दी.

बोले नवगछिया एसपी…

भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अनुसंधानकर्ता के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद भी कर लिया गया है. न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है. चूंकि वो बालिग है इसलिए न्यायालय के आदेशानुसार जहां वो जाना चाहे वहां रह सकती है. मामले में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त की मां को लड़की को सुपुर्द कर दिया गया है. पूछताछ के क्रम में महिला ने कोई पैसा और जेवरात लेने से सीधा इनकार कर दिया. जांच की जा रही है.

सुशांत कुमार, एसपी, नवगछिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन