Live Updates

bhagalpur, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: भागलपुर में फिर जीती कांग्रेस, दीवाली से पहले जमकर हुई आतिशबाजी

Updated:
विज्ञापन

bhagalpur, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(भागलपुर चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Vidhan Sabha Election 2020) की मतगणना के रुझान तेजी से आने लगे हैं. भागलपुर जिला की 6 विधानसभा सीटों में 5 पर भाजपा और जदयू ने बढ़त बना ली है, जबकि कहलगांव सीट पर कांग्रेस की बढ़त लगातार बरकरार है. भागलपुर जिला में गोपालपुर (Gopalpur), पीरपैंती (एससी) Pirpainti SC), कहलगांव (Kahalgaon), भागलपुर (Bhagalpur), सुल्तानगंज (Sultanganj) और नाथनगर (Nathnagar) विधानसभा क्षेत्र में 90 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहे है. अपनी परंपरागत सीट भागलपुर में भाजपा ने इस बार रोहित पांडे को उतारा था, जिन्होंने कांग्रेस के अजीत शर्मा पर बढ़त बना रखी है. पीरपैंती में तीन राउंड की गिनती के बाद भाजपा के ललन कुमार आगे चल रहे हैं. सुल्तानगंज में जदयू ने बढ़त बना रखी है. गोपालपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार को 5 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिल गयी है. कहलगांव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार है. नाथनगर विधानसभा सीट पर जदयू को राजद उम्मीदवार पर 2 हजार वोटों की बढ़त मिल गयी है. वर्ष 2015 में यहां से अजीत शर्मा जीते थे, तो 2010 और 2005 में भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे ने कमल फूल खिलाया था. इन दोनों चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भागलपुर जिला की सभी विधानसभा सीटों की एक-एक अपडेट (Bihar Election 2020 LIVE Updates) के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.

विज्ञापन

भागलपुर में फिर जीती कांग्रेस, दीवाली से पहले जमकर हुई आतिशबाजी

भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है. जीत की खुशी में रात 10:30 बजे डीजे के साथ निकला विधायक अजीत शर्मा का विजय जुलूस. दीपावली पर भले पटाखों पर बैन हो, विधायक जी के विजय जुलूस में जमकर आतिशबाजी हुई.

कहलगांव में कांग्रेस पर भाजपा की निर्णायक बढ़त

कहलगांव में कांग्रेस पर भाजपा उम्मीदवार ने निर्णायक बढ़त बना ली है. भाजपा के पवन यादव कांग्रेस उम्मीदवार से 24973 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. भाजपा को 56689 वोट मिला है, तो कांग्रेस को 31716 वोट प्राप्त हुए हैं.

भागलपुर में भाजपा को बढ़त

भागलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 22038 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. कांग्रेस को 17040 वोट मिले हैं. यहां लोजपा को 5700 वोट हासिल हुए हैं.

नाथनगर में राजद ने जदयू को पछाड़ा

नाथनगर विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार ने जदयू को पछाड़ दिया है. यहां राजद प्रत्याशी को 30630 वोट हासिल हुए हैं, तो जदयू को 25883 वोट मिले हैं. बीएसपी को 5647 और लोजपा को 4298 वोट मिले हैं.

कहलगांव में भाजपा के पवन यादव ने निर्णायक बढ़त हासिल की

कहलगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस के शुभानंदन मुकेश पर भाजपा के पवन यादव ने निर्णायक बढ़त बना ली है. पवन यादव 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.

सुल्तानगंज में अब भी कांग्रेस से आगे हैं जदयू के ललित नारायण मंडल

सुल्तानगंज विधानसभा सीट पर 8 राउंड की गिनती के बाद जदयू के ललित नारायण यादव कांग्रेस के ललन यादव से आगे चल रहे हैं. ललित नारायण मंडल को 16426 वोट मिले हैं, जबकि ललन यादव को 14558. लोजपा की नीलम देवी को 2410 वोट मिले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola