उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस बेतिया के पास नेपाल में पलटी, 60 लोग जख्मी, छह की हालत गंभीर

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Jan 2023 7:29 PM

विज्ञापन

बिहार के बेतिया में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गयी है. जिससे 60 लोग पूरी तरह से जख्मी हो गये है. वहीं छह लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद ग्रामीणों और नेपाल पुलिस अधिकारियों का जत्था इस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बेतिया में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गयी है. जिससे 60 लोग पूरी तरह से जख्मी हो गये है. वहीं छह लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और नेपाल पुलिस अधिकारियों का जत्था इस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया है. सभी घायलों को नजदीकी नवल परासी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार जारी है.

सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार, सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी बताये जा रहे हैं. श्रद्धालुओं से भरी बस वाल्मीकि नगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी संगम पर गयी थी. वापसी के क्रम में बस महेशपुर नेपाल के रमपुरवा गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. जिसमें 60 श्रद्धालु बुरी तरह जख्मी हो गए, इनमें महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में छह की हालत गंभीर होने की सूचना है. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और नेपाल पुलिस अधिकारियों का जत्था इस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया है.

Also Read: मधेपुरा में बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे किशोर को मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
सभी घायल उत्तर प्रदेश निवासी

सभी घायलों को नजदीकी नवल परासी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार जारी है. नेपाल प्रभारी जिला कार्यालय नवलपरासी के डीएसपी भोजराज पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश की बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 एफ टी 7466 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बस में सवार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों को सूचित किया जा रहा है. सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी है. समाचार लिखे जाने तक किसी की मरने की कोई सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन