ePaper

Bareilly: 'हर घर तिंरगा' अभियान के जरिए राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी सपा, अखिलेश यादव ने दिए ये निर्देश

Updated at : 23 Jul 2022 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly: 'हर घर तिंरगा' अभियान के जरिए राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी सपा, अखिलेश यादव ने दिए ये निर्देश

अखिलेश यादव ने सभी जिलों में पत्र जारी कर कहा है कि सपा का 09 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक एक सप्ताह का स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के नमन और भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए समर्पित होगा.

विज्ञापन

Bareilly News : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 09 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने – अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं. इससे सपाइयों के घरों पर 9 से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा. सपा अध्यक्ष ने निवर्तमान जिला -महानगर अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), पूर्व एमएलसी, विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख नेताओं को ये निर्देश दिए हैं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी जिलों में पत्र जारी कर कहा है कि 09 अगस्त का वह दिन है, जब 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को “भारत छोड़ो” आंदोलन का आह्वान किया था. इसके बाद 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी. इसलिए सपा का 09 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक एक सप्ताह का स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के नमन और भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए समर्पित होगा.

महात्मा गांधी के आह्वान पर ही 09 अगस्त 1942 को समाजवादी नेता स्वर्गीय जय प्रकाश नारायण,डॉ. राम मनोहर लोहिया,अरूणा आशिफ अली, उषा मेहता आदि ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी थी. अगस्त क्रांति का सपना देश में भारतीय नागरिकों का राज स्थापित करता था. जिससे सभी को हक और सम्मान का जीवन हासिल हो सके. सपनों को साकार करने और मूल्यों को बचाने की जिम्मेदारी एक बार फिर आम नागरिकों और समाजवादियों पर आ गई है. इसलिए 09 अगस्त से 15 अगस्त तक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा.

Also Read: Deepesh Bhan Death: भाभीजी घर पर हैं में मलखान का रोल निभाने वाले दीपेश भान का निधन,वायरल हुआ आखिरी पोस्ट
यूपी में मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार यूपी में अमृत महोत्सव मना रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11:00 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने का भी फैसला दिया है. इस दौरान हर घर में तिरंगा लहराएगा. यूपी के 2.5 करोड़ घर और 50 लाख सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी कार्यालय, औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाई आदि में ध्वजारोहण किया जाएगा.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola