Holi Special Train 2023: पीलीभीत-शाहजहांपुर के यात्रियों को तोहफा, 3 मार्च से पैसेंजर ट्रेन का होगा संचालन

Holi Special Train 2023: होली के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है. इसका फायदा पीलीभीत ओर आसपास के जनपदों के लोगों को भी मिलेगा. होली से पहले पीलीभीत-शाहजहांपुर के यात्रियों को तोहफा दिया गया है. पैसेंजर ट्रेन का संचालन 3 मार्च से होगा.
Bareilly: पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल ने होली से पहले पीलीभीत-शाहजहांपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. इन दोनों जिलों के बीच 3 मार्च से पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा. यह होली स्पेशल ट्रेन रेलखंड की सभी स्टेशन पर ठहरेगी. इसके साथ ही आनन्द विहार और सहरसा के बीच दो मार्च से ट्रेन चलेगी. इसका स्टॉपेज बरेली जंक्शन पर भी होगा.
पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक होली स्पेशल ट्रेन 05418 स्पेशल पैसेंजर ट्रेन 3 मार्च से शाहजहांपुर स्टेशन से सुबह 10.50 बजे चलकर शहबाज नगर स्टेशन 11.04 बजे, खिरियाखुर्द हाल्ट 11.12 बजे, अरेली हाल्ट 11.18 बजे, ढकिया तिवारी हाल्ट 11.23 बजे, निगोही 11.33 बजे, वजीरपुर हाल्ट 11.41 बजे, जिन्दपुरा हाल्ट 11.47 बजे, चकसफोरा हाल्ट 11.52 बजे, मिघौना हाल्ट 11.58 बजे, बीसलपुर 12.12 बजे, शेरगंज हाल्ट 12.22 बजे, भोपतपुर 12.32 बजे, पौटा हाल्ट 12.41 बजे तथा प्रतापपुर हाल्ट से 12.48 बजे छूटकर पीलीभीत 13.20 बजे पहुंचेगी.
इसके अलावा 05417 स्पेशल ट्रेन वापसी में पीलीभीत जंक्शन से 14.40 बजे चलकर प्रतापपुर हाल्ट 14.51 बजे, पौटा हाल्ट 14.58 बजे, भोपतपुर 15.08 बजे, शेरगंज हाल्ट 15.17 बजे, बीसलपुर 15.31 बजे, मिघौना हाल्ट 15.38 बजे, चकसफोरा हाल्ट 15.44 बजे, जिन्दपुरा हाल्ट 15.49 बजे, वजीरपुर हाल्ट 15.55 बजे, निगोही 16.04 बजे, ढकिया तिवारी हाल्ट 16.11 बजे, अरेली हाल्ट 16.16 बजे, खिरियाखुर्द हाल्ट 16.22 बजे तथा शहबाज नगर 16.35 बजे छूटकर शाहजहांपुर 17.00 बजे पहुंचेगी.
Also Read: उमेश पाल हत्याकांड: विकास दुबे की तरह पलटेगी अतीक अहमद की गाड़ी! BJP सांसद सुब्रत पाठक बोले- कोई आश्चर्य नहीं
इसके साथ ही एनईआर के इज्जतनगर रेल मंडल ने होली स्पेशल के रूप में आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा के बीच 04412/04411 स्पेशल ट्रेन 2 फरवरी से चलाने का फैसला किया गया है. 04412 होली स्पेशल ट्रेन 02 से 09 मार्च, 2023 तक हर सोमवार, गुरुवार को आनन्द विहार टर्मिनल से सहरसा तक चलेगी. इसके साथ ही 04411 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल से होली स्पेशल ट्रेन 03 से 10 मार्च तक हर मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से चलाई जाएगी. 04412 स्पेशल ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल से सोमवार एवं गुरुवार को आनन्द विहार टर्मिनले से सुबह 11.10 बजे चलकर हापुड़ स्टेशन 12.18 बजे, मुरादाबाद 13.53 बजे, बरेली जंक्शन 15.13 बजे और हरदोई 16.58 बजे पहुंचेगी.
इसके बाद ये ट्रेन लखनऊ में 18.40 बजे दूसरे दिन गोरखपुर जंक्शन पर रात 00.15 बजे, देवरिया सदर 01.07 बजे, सीवान 02.20 बजे, छपरा 03.20 बजे, हाजीपुर 04.30 बजे, मुजफ्फरपुर 05.25 बजे, समस्तीपुर 06.20 बजे, दलसिंग सराय 06.42 बजे, बरौनी 07.45 बजे, बेगूसराय 08.03 बजे, खगड़िया 08.40 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर 09.55 बजे, और सहरसा स्टेशन 11.20 बजे पहुंचेगी.
इसी तरह से वापसी में 04411 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन 03 से 10 मार्च, 2023 तक हर मंगलवार, और शुक्रवार को सहरसा से 14.30 बजे चलकर सिमरी बख्तियारपुर 14.50 बजे, खगड़िया15.52 बजे, बेगूसराय 16.20 बजे, बरौनी 17.00 बजे, दलसिंह सराय 17.22 बजे, समस्तीपुर 18.00 बजे, मुजफ्फरपुर 18.55 बजे, हाजीपुर 19.55 बजे, छपरा 21.25 बजे, सीवान 22.10 बजे, देवरिया सदर 23.15 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर रात 00.40 बजे, लखनऊ 06.10 बजे, हरदोई 07.40 बजे, बरेली जंक्शन 09.34 बजे, मुरादाबाद 11.10 बजे तथा हापुड़ 12.29 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 13.55 बजे पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




