Live Updates

Banka, Bihar Chunav 2020 Result Live Updates: बांका की 5 में कितनी सीटें गयीं एनडीए के खाते में, कितनी सीटों पर जीता महागठबंधन

Updated:
विज्ञापन

Banka, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(भागलपुर चुनाव 2020 रिजल्ट): बांका जिला की 5 में से 3 विधानसभा सीटों पर एनडीए को बढ़त मिल गयी है, जबकि 2 सीट पर महागठबंधन आगे चल रहा है. बांका विधानसभा सीट पर भाजपा के रामनारायण मंडल राजद के डा जावेद इकबाल पर भारी पड़ रहे हैं. 8 राउंड की गिनती के बाद मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 7401 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है. अमरपुर विधानसभा सीट पर जदयू के जयंत राज पर कांग्रेस के जितेंद्र सिंह भारी पड़ रहे हैं. जितेंद्र को अब तक 18701 वोट मिले हैं, तो जयंत को 16672 मत हासिल हुए हैं. वहीं, धौरैया विधानसभा सीट पर जदयू के मनीष कुमार 17055 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के भूदेव चौधरी से 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं. उधर, बेलहर में जदयू के मनोज यादव को 9328 वोटों की बढ़त हासिल हो गयी है. कटोरिया में स्वीटी सीमा हेम्ब्रम आगे चल रही हैं. राजद की स्वीटी ने भाजपा की निक्की हेम्ब्रम पर 2334 वोटों की बढ़त बना ली है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बांका जिला की सभी 5 विधानसभा सीटों की एक-एक अपडेट (Bihar Election 2020 LIVE Updates) के लिए बने रहें प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ.

विज्ञापन

अमरपुर में जदयू के जयंत राज 3242 वोटों से आगे

अमरपुर में 31 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जदयू के जयंत राज 3242 वोटों से आगे चल रहे हैं. जयंत को 53963 और कांग्रेस के जितेंद्र सिंह को 50721 वोट मिले हैं.

बांका जिला की बेलहर विधानसभा सीट पर 2490 मत से जीते जदयू के मनोज यादव

अमरपुर विधानसभा में दिलचस्प हुआ मुकाबला

बांका के अमरपुर विधानसभा में दिलचस्प हुआ मुकाबला. मात्र 10 वोट से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के जितेंद्र सिंह. जदयू के जयंत राज को 35445 वोट मिले हैं, जबकि 35455 वोट पाकर कांग्रेस के जितेंद्र सिंह सबसे आगे चल रहे हैं.

धौरैया में 7930 वोट से आगे चल रहे हैं जदयू के मनीष कुमार

बांका जिला की धौरैया विधानसभा सीट पर 12 राउंड की मतगणना हो चुकी है. राजद के भूदेव चौधरी 26900 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. मनीष कुमार ने 34830 वोट हासिल कर 7930 वोटों की बढ़त ले ली है.

धौरैया विधानसभा सीट पर भूदेव से आगे चल रहे हैं जदयू के मनीष कुमार

धौरैया विधानसभा सीट पर भूदेव से आगे चल रहे हैं जदयू के मनीष कुमार. भूदेव को 15806 वोट मिले हैं, जबकि मनीष कुमार 20065 वोट पाकर सबसे आगे हैं. जदयू उम्मीदवार को 4259 वोटों की बढ़त मिल चुकी है.

धौरैया में जदयू के मनीष 2900 मतों से आगे

धौरैया विधानसभा सीट पर जदयू के मनीष कुमार 17055 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के भूदेव चौधरी से 2900 वोटों से आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola