ePaper

Year Ender 2022 : Splendor से लेकर Classic 350 तक, ये हैं इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स

Updated at : 27 Dec 2022 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
Year Ender 2022 : Splendor से लेकर Classic 350 तक, ये हैं इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स

साल 2022 अब खत्म होने को है और आज हम आपको उन सभी बाइक्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी बिक्री इस साल सबसे ज्यादा दर्ज की गयी. हमारी इस लिस्ट में Hero Splendor से लेकर Bajaj Pulsar तक है.

विज्ञापन
undefined

Best Selling Bikes Of 2022: दोपहिया वाहन मार्केट के लिए साल 2022 काफी जबरदस्त साबित हुआ. इस साल लगभग सभी कंपनियों ने अपनी वाहनों की बिक्री में जबरदस्त बढ़त दर्ज किया. आज हम आपको उन बाइक्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी बिक्री साल 2022 में सबसे ज्यादा हुई है. तो चलिए हमारे इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं

undefined

Hero Splendor: हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जाती है. यह बाइक लगभग हर महीने टॉप सेलिंग की केटेगरी में रहती है. बता दें साल 2022 में Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है.

undefined

Hero HF Deluxe: हमारे लिस्ट में दूसरे नंबर पर Hero की HF Deluxe बाइक है. साल 2022 में इस बाइक ने भी सेल्स के मामले में अच्छे खासे नंबर दर्ज किये हैं.

undefined

Honda Shine: होंडा की शाइन हमेशा से कंपनी की टॉप सेलिंग बाइक्स में से एक रही है. इस साल भी ज्यादा कुछ नहीं बदला. साल 2022 में Honda Shine मोस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही.

undefined

Bajaj Pulsar Series: हमारी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बजाज की पल्सर सीरीज है. यह सीरीज युवाओं के बीच मुख्य तौर पर पसंद की जाती है. साल 2022 में यह सीरीज सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट में रही.

undefined

Hero Passion: हमारी इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर Hero Motocorp की Passion बाइक है यह बाइक अपनी स्टाइलिंग के साथ-साथ परफॉरमेंस के लिए काफी पसंद की जाती है. साल 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स की श्रेणी में इस बाइक ने भी अपनी जगह बनाई है.

undefined

Hero Glamour: हीरो मोटोकॉर्प की ग्लैमर बाइक भी युवाओं को काफी पसंद आती है. इस कम्यूटर बाइक में आपको बेहतरीन डिजाइन पावरफुल परफॉरमेंस और जबरदस्त फ्यूल इकॉनमी देखने को मिल जाती है. साल 2022 में इसने भी टॉप सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई.

undefined

Bajaj Platina: टॉप सेलिंग की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर Bajaj की Platina है. बजाज के तरफ से यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है.

undefined

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 हमारी लिस्ट में आठवें नंबर पर यह. इस बाइक को ग्राहक इसके रोड प्रेजेंस के लिए पसंद किया जाता है. साल 2022 में इस बाइक ने भी टॉप सेलिंग बाइक्स की सूची में अपनी जगह बनाई.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola