इलेक्ट्रिक रेस में Yamaha की एंट्री, भारत में लॉन्च हुआ पहला e-स्कूटर EC-06
Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Feb 2026 1:36 PM
यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Yamaha ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च कर दिया है. 1,67,600 रुपये की कीमत वाला यह स्कूटर 4kWh बैटरी, 169km रेंज और 79km/h टॉप स्पीड के साथ आता है. यह Blue Square डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा और Ather, Ola व River Indie को टक्कर देगा.
जापानी ऑटो कंपनी Yamaha ने आखिरकार भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये रखी गई है. फिलहाल शुरुआत में यह स्कूटर चुनिंदा शहरों में Yamaha के प्रीमियम Blue Square डीलरशिप्स के जरिए बेची जाएगी. यह लॉन्च Yamaha के लिए भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
बैटरी और रेंज में दम
Yamaha EC-06 में 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जिसे IPMSM मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह सेटअप 6.7kW की पीक पावर और 26Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किमी प्रति घंटा है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 169 किमी तक की सर्टिफाइड रेंज देने में कैपेबल है. इसे घर के नॉर्मल प्लग से करीब 8 घंटे में चार्ज किया जा सकता है.
डिजाइन और हार्डवेयर
डिजाइन के मामले में EC-06 को भारत में तैयार किया गया है, लेकिन इसका लुक ग्लोबल अपील वाला है. लॉन्च के समय यह सिर्फ Bluish White कलर में अवेलेबल होगा. स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ 200mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ में CBS सिस्टम भी है. LED हेडलैंप और टेललैंप इसे प्रीमियम और मॉडर्न फील देते हैं.
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
Yamaha EC-06 में तीन राइडिंग मोड Eco, Standard और Power मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें Reverse Mode भी दिया गया है, जो तंग जगहों पर स्कूटर को मोड़ने में मदद करता है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे कॉइल स्प्रिंग दी गई है. स्कूटर में कलर LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड और कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी दिखती है.
कीमत और मुकाबला
Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रुपये है. इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला River Indie, Ather 450X, Ola S1 Pro और Suzuki e-Access जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.
यह भी पढ़ें: Suzuki Access का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए इसमें क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










