Twitter Name Change: लोगो की तरह अब ट्विटर का नाम भी बदल देंगे एलन मस्क?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Apr 2023 7:33 PM
एलन मस्क ने ट्विटर के बैनर को लेकर एक नया बदलाव कर डाला है. कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर टिटर कर दिया है.
Elon Musk Twitter Name Change: ट्विटर के लोगो की तरह क्या एलन मस्क अब ट्विटर का नाम भी बदलनेवाले हैं? अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने जब से माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट की कमान अपने हाथों में ली है, वह इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लगातार कई बड़े बदलाव करते जा रहे हैं. ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने के बाद एलन मस्क ने पिछले दिनों ट्विटर के लोगो में ब्लू बर्ड की जगह डॉजकॉइन लगवा दिया था. हालांकि, कुछ समय बाद ब्लू बर्ड की वापसी हो गई. अब चर्चा है कि वह इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म का नाम भी बदलनेवाले हैं.
कंपनी का नाम बदलने की चर्चाएं तेज
एलन मस्क ने ट्विटर के बैनर को लेकर एक नया बदलाव कर डाला है. कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर टिटर कर दिया है. जी हां, एलन मस्क द्वारा उठाये गए इस कदम के बाद कंपनी का नाम बदलने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.
Also Read: Twitter पर वेरिफाइड अकाउंट से Blue Tick हटाने की Elon Musk ने बता दी फाइनल डेट
हेडक्वाॅर्टर में कंपनी के बैनर में बदलाव
एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर के अमेरिका स्थित हेडक्वाॅर्टर से कंपनी के बैनर में कुछ बदलाव किया है. कंपनी के बाहर लगे ट्विटर के बैनर से ‘w’ लेटर को कवर कर दिया गया है. इस बदलाव के बाद से ट्विटर का नाम टिटर दिखाई दे रहा है.
कानूनी रूप से कोई बदलाव नहीं किया जा सकता
एलन मस्क ने ट्विटर का बैनर बदलने की इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट भी किया. इस तस्वीर के साथ, एलन मस्क ने कैप्शन जोड़ा- हमारे लैंडलॉर्ड का कहना है कि कंपनी के ट्विटर साइन में कानूनी रूप से किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता, ‘w’ अक्षर को हटाया नहीं जा सकता. इसलिए हमने इसे हटाने के लिए ‘w’ अक्षर को बैकग्राउंड वाले रंग से ही पोत दिया. इससे हमारी समस्या का समाधान हो गया.
Also Read: Twitter के ज्यादातर यूजर्स का Blue Tick बरकरार, बदल गया LOGO
एलन मस्क ने क्यों किया ऐसा?
ट्विटर सीईओ ने इसके साथ ही दूसरा पोस्ट शेयर करते हुए आगे लिखा है कि वे हमारी हंसी को दबाने की कोशिश कर रहे थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ट्विटर की बिना ‘w’ लेटर साइन वाली तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही थीं. इन तस्वीरों में भी ट्विटर से ‘w’ लेटर को हटा हुआ दिखाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










