WhatsApp Update: मैसेजिंग का अलग एक्सपीरिएंस देंगे नये फीचर्स, यूजर्स को ऐसे होगा फायदा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Jun 2023 11:51 AM
WhatsApp Updates का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है और यही उसे सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म बनाता है. खबर है कि अब कंपनी इसमें कई और फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रही है. आइए जानते हैं-
WhatsApp Upcoming Features: मेटा (Meta) के स्वामित्व वाला पॉपुलर मैसेंजर व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नये अपडेट्स लाता है. इन व्हाट्सऐप अपडेट्स (WhatsApp Updates) का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है और यही उसे सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म बनाता है. खबर है कि अब कंपनी इसमें कई और फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रही है. आइए जानते हैं-
पासवर्ड याद रखना अब होगा आसान
कंपनी अपने प्लैटफॉर्म पर पासवर्ड रिमाइंडर फीचर भी जोड़ने की तैयारी में है. इस फीचर की मदद से यूजर अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप पासवर्ड को वेरिफाई कर सकेगा. यह फीचर उस समय काम में आयेगा, जब यूजर अपना सेट किया हुआ पासवर्ड भूल जाता है.
Also Read: Twitter पर जल्द आ रहा है WhatsApp वाला यह फीचर, Elon Musk ने किया ऐलान
प्राइवेसी के लिए जुड़ेगा नया फीचर
यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक यूनीक यूजरनेम फीचर को जोड़ने की तैयारी की जा रही है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक अलग यूजरनेम का चुनाव कर सकेंगे. यह फीचर आपको सेटिंग पर प्रोफाइल मेन्यू में यूजरनेम के साथ दिखाई दे सकता है. यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट के फेज पर है.
मैसेज एडिटिंग फीचर
व्हाट्सऐप पर कई बार हम किसी गलत शख्स को गलत मैसेज भेज देते हैं. ऐसे समय में हमें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही अपने प्लैटफॉर्म पर एडिट मैसेज फीचर जोड़ने वाली है. इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी को भेजा हुआ अपना मैसेज एडिट कर सकेंगे.
Also Read: WhatsApp मैसेज सेंड करने में हुई गलती सुधार पाएंगे आप, आया यह खास ऑप्शन
गूगल मीट जैसा फीचर मिलेगा
रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी अब प्लैटफॉर्म पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर जोड़ने की तैयारी में है. इस फीचर की मदद से यूजर वीडियो कॉल के दौरान अपने सामने वाले के साथ स्क्रीन शेयर कर सकेंगे.
बदलेगा सेटिंग पेज
व्हाट्सऐप यूजर्स को अब बिल्कुल नया सेटिंग इंटरफेस देखने को मिल सकता है. कंपनी फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही इस फीचर को रोलआउट किया जा सकता है. यह फीचर भी अभी डेवलपमेंट फेज में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










